Samachar Nama
×

एलडीए की बड़ी कार्रवाई: नैमिष नगर में चला बुलडोजर, 80 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, काकोरी में निर्माण सील

लखनऊ, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नैमिष नगर और काकोरी क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। अभियान के दौरान करीब 80 बीघा क्षेत्र में विकसित अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई, जबकि दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 और जोन-3 की टीमों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। प्राधिकरण के अनुसार, सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जा रही है। इसके बावजूद कुछ निजी डेवलपर्स द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग विकसित की जा रही थी, जिसे रोकने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया।

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ग्राम सैदापुर, कमलापुर, फर्रूखाबाद और भौली में अभियान चलाकर गंगाराम, राम नरेश, जितेन्द्र वर्मा, वंशराज यादव, मेंहदी हसन, मोहम्मद इमरान बेग, रामेश्वर यादव समेत अन्य द्वारा लगभग 50 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही 7 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

वहीं, प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में काकोरी क्षेत्र के ग्राम शिवरी में कार्रवाई करते हुए करीब 30 बीघा क्षेत्र में विकसित 5 अवैध प्लाटिंग को हटाया गया। इसके अलावा ग्राम बेहटा में बृजेश पाल और लालू यादव द्वारा कराए जा रहे दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।

एलडीए अधिकारियों ने कहा कि नैमिष नगर योजना को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा और अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

--आईएएनएस

विकेटी/एएसएच

Share this story

Tags