26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब के वकीलों को 18 साल बाद भी नहीं मिली फीस, महाराष्ट्र सरकार से कर रहे भुगतान की मांग
मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब का अदालत में बचाव करने वाले दो वकीलों को करीब 18 साल बाद भी उनकी पैरवी की फीस नहीं मिली है। अमीन सोलकर और फरहाना शाह ने साल 2010 में बॉम्बे हाईकोर्ट में लगभग 9 महीने तक कसाब का पक्ष रखा था। महाराष्ट्र सरकार ने ही दोनों वकीलों को इस मुकदमे में बचाव पक्ष की पैरवी के लिए नियुक्त किया था।
हाईकोर्ट में सुनवाई समाप्त हुए 15 साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन दोनों की फीस का भुगतान अब तक अटका हुआ है। हालांकि, बकाया राशि कितनी है, इसका स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है।
दोनों वकीलों के मुताबिक, महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (MSLSA) उनसे अब भी अदालत में पेश होने की तारीखों और हर सुनवाई में काम किए गए घंटों का विस्तृत हिसाब मांग रही है। वकीलों का कहना है कि इतने साल बीतने के बाद पुराने रिकॉर्ड जुटाना बेहद मुश्किल है।
2010 में हुई थी दोनों वकीलों की नियुक्ति
अमीन सोलकर और फरहाना शाह को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अजमल कसाब का बचाव करने के लिए नामित किया था। इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने 8 जून 2010 को अधिसूचना जारी कर दोनों की नियुक्ति को औपचारिक रूप दिया था।
यह अधिसूचना उस समय अथॉरिटी के सचिव रहे एके सोनावणे ने जारी की थी। इसके तहत अमीन सोलकर का पारिश्रमिक स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को मिलने वाली फीस के बराबर निर्धारित किया गया था।
वहीं, फरहाना शाह को मौत की सजा की पुष्टि से जुड़े मामले में अतिरिक्त पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के बराबर फीस दी जानी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उस समय निर्धारित पारिश्रमिक करीब 1,500 से 2,000 रुपये प्रतिदिन था।
कई बार पत्र लिखने के बाद भी नहीं मिला भुगतान
अमीन सोलकर का कहना है कि उन्हें अब तक पैरवी की फीस नहीं मिली है। वह भुगतान के लिए महाराष्ट्र स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी को कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
दोनों वकीलों के अनुसार, जब भी वे बकाया फीस का मामला उठाते हैं, अथॉरिटी उनसे विस्तृत बिल और मेमो जमा करने को कहती है। इसमें अदालत में पेश होने वाली प्रत्येक तारीख और सुनवाई के दौरान बिताए गए घंटों का पूरा ब्योरा मांगा जाता है।
वकीलों का कहना है कि इतने लंबे समय बाद हर तारीख और काम के घंटे का रिकॉर्ड जुटाना व्यावहारिक रूप से काफी कठिन है। उनका मानना है कि एक दशक से अधिक समय गुजरने के बाद इस तरह का बारीक हिसाब मांगना उचित नहीं है।
26/11 हमले में 166 लोगों की गई थी जान, 4 साल बाद कसाब को दी गई फांसी
26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने मुंबई के कई प्रमुख ठिकानों पर हमला किया था। आतंकियों ने शहर में 60 घंटे से ज्यादा समय तक दहशत फैलाए रखी थी। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत कुल 166 लोगों की मौत हुई थी।
सुरक्षा बलों और कमांडो की कार्रवाई में नौ आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा चलाया गया और अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई।
कसाब को 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी। हालांकि, उसके मुकदमे में बचाव पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले दोनों वकीलों की फीस का भुगतान आज भी लंबित है।