Samachar Nama
×

लैटिन अमेरिका व कैरेबियन और चीन के बीच सहयोग की बड़ी निहित शक्ति

लैटिन अमेरिका व कैरेबियन और चीन के बीच सहयोग की बड़ी निहित शक्ति
लैटिन अमेरिका व कैरेबियन और चीन के बीच सहयोग की बड़ी निहित शक्ति

बीजिंग, 12 नवंबर (आईएएनएस)। लैटिन अमेरिका व कैरेबियन क्षेत्र और चीन के बीच औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग की विशाल संभावना है। दोनों पक्षों के बीच सहयोग क्षेत्रीय उत्पादकता और औद्योगिक विकास का स्तर उन्नत करने के लिए लाभदायक है। लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग (ईसीएलएसी) के कार्यकारी सचिव सालाज़ार हिरिनाकिस ने 11 नवंबर को यह बात कही।

बताया जाता है कि 11 नवंबर को ईसीएलएसी ने चिली की राजधानी सैंटियागो में वर्ष 2026 में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में उत्पादन विकास नीति की संभावना शीर्षक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट की न्यूज ब्रीफिंग में सालाज़ार हिरिनाकिस ने कहा कि हाल के वर्षों में व्यापार, प्रत्यक्ष निवेश, वित्तपोषण और बुनियादी संस्थापनों के निर्माण आदि व्यापक क्षेत्रों में लैटिन अमेरिका व कैरेबियन और चीन के बीच सहयोग का विस्तार हो रहा है। दोनों पक्षों के कृषि, उद्योग, खनन, विनिर्माण, इलेक्ट्रिक परिवहन, रणनीतिक खनिज प्रसंस्करण और अक्षय ऊर्जा आदि व्यवसायों में सहयोग गहराने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि चीन एआई, उन्नत विनिर्माण और उत्पादन स्वचालन आदि के जरिए औद्योगिक आधुनिकीकरण बढ़ा रहा है। चीन में छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों के लिए डिजिटल पायलट योजना लागू की गई। यह अनुभव उत्पादकता बढ़ाने और नए उद्योगों को विकसित करने की क्षमता उन्नत करने में लैटिन अमेरिका को सहयोग के लिए संभावना देता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags