Samachar Nama
×

लालबागचा राजा दर्शन के बाद ट्रोल हुए गोविंदा, राखी सावंत ने दी सुनीता संग रहने की नसीहत

लालबागचा राजा दर्शन के बाद ट्रोल हुए गोविंदा, राखी सावंत ने दी सुनीता संग रहने की नसीहत
लालबागचा राजा दर्शन के बाद ट्रोल हुए गोविंदा, राखी सावंत ने दी सुनीता संग रहने की नसीहत

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता गोविंदा हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा। अब गुरुवार को अभिनेत्री राखी सावंत ने भी उन्हें सुनीता आहूजा के साथ रहने की सलाह दे डाली।

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अभिनेता को को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से दूरी बनाने के लिए कहा। राखी सावंत कहती हैं, "अरे गोविंदा जी क्या हो गया आपको। आप मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में कोमल को लेकर गए, जो कि बहुत गलत था। आपको तो अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ जाना चाहिए था, जिनके साथ आपने अपनी आधी जिंदगी गुजार डाली। आप मेरे इतने अच्छे मित्र हैं, इसलिए मैं आज तक आपका साथ दे रही थी, लेकिन इस बार तो मुझे भी आप गलत लगे।"

राखी सावंत ने गोविंदा से पूछा कि वे अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को प्रसिद्ध लालबागचा राजा के यहां क्यों लेकर नहीं गए। उन्होंने कहा, "आपको पत्नी सुनीता को साथ में ले जाना था। ऐसे दोनों लोग अलग अलग दर्शन कर रहे हो, अच्छा नहीं लगता है। आप कुछ भी कर लो, लेकिन सुनीता आहूजा जी आपको कभी अकेला नहीं छोड़ेगीं। आप उनके साथ में हमेशा रहेंगे और ये कौन है कोमल। ठीक है अगर अभिनेत्री है, तो उसे साइड में रखिए।"

उन्होंने कोमल के बारे में कहा, "गोविंदा जी आप क्यों कोमल के साथ घूम रहे हो, कौन है वो। आप अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर घूमो ना कितनी प्यारी हैं, उन्होंने आपके साथ इतने साल बिता दिए, आपके बच्चों को पाला और अच्छी परवरिश दी। आपका दिल बहुत बड़ा है। ठीक है अब सुनीता आहूजा जी भी शांत हो गई हैं। सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाता है, तो उसे भूला नहीं कहते हैं।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story