Samachar Nama
×

कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर हुए हमले से कतर नाराज, बोला- ये पूरी तरह अस्वीकार

दोहा, 29 मार्च (आईएएनएस)। कतर ने इराक के अर्द्धस्वायत्त कुर्द क्षेत्र (कुर्दिस्तान) के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के आवास को निशाना बनाकर किए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसे अस्वीकार्य बताया है।
कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर हुए हमले से कतर नाराज, बोला- ये पूरी तरह अस्वीकार

दोहा, 29 मार्च (आईएएनएस)। कतर ने इराक के अर्द्धस्वायत्त कुर्द क्षेत्र (कुर्दिस्तान) के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के आवास को निशाना बनाकर किए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसे अस्वीकार्य बताया है।

एक्स पर भी इस बयान को पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा है—कतर, इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के दुहोक प्रांत स्थित आवास को निशाना बनाकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है।

आगे लिखा, "विदेश मंत्रालय, हिंसा, आतंकवाद और आपराधिक कृत्यों को अस्वीकार करने के कतर राज्य के दृढ़ रुख को दोहराता है; चाहे उनके पीछे मकसद या कारण कुछ भी क्यों न हों। मंत्रालय इस बात की पुष्टि करता है कि कतर उन सभी कृत्यों को पूरी तरह से अस्वीकार करता है, जो मित्र राष्ट्र इराक की सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर कर सकते हैं।"

हमले के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राष्ट्रपति आवास पर हमले की खबर मिलते ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया। यूएस ने इसे "कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य" बताया। कहा कि वह कुर्दिस्तान और इराक की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ मजबूती से खड़ा है। अमेरिका का आरोप है कि इसके पीछे ईरान समर्थित उग्रवादी गुट का हाथ है।

वहीं ईरान ने स्पष्ट किया कि वो इससे इत्तेफाक नहीं रखता। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिना किसी पुख्ता सबूत के ईरान को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

रविवार को इराक की राजधानी बगदाद के करादा इलाके में एक ड्रोन भी गिरा। यह इलाका एक व्यावसायिक और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां लोग आमतौर पर इकट्ठा होते हैं। इराकी मीडिया केअनुसार,र यह एक छोटा ड्रोन था और इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले तड़के बगदाद में अमेरिकी दूतावास को भी निशाना बनाया गया था। कुर्द क्षेत्र एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एक अमेरिकी एयरबेस पर भी हमले हुए थे। इसी दौरान राष्ट्रपति आवास को भी निशाने पर लिया गया था।

--आईएएनएस

केआरर/

Share this story

Tags