Samachar Nama
×

कूनो नेशनल पार्क में आए चार नए मेहमान, सीएम मोहन यादव ने कहा- प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि

कूनो नेशनल पार्क में आए चार नए मेहमान, सीएम मोहन यादव ने कहा- प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि
कूनो नेशनल पार्क में आए चार नए मेहमान, सीएम मोहन यादव ने कहा- प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि

भोपाल, 20 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर आई है, जहां मादा चीता केओएमजी-3 ने चार शावकों को जन्म दिया है, जो स्वस्थ हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क को चीता परियोजना के लिए चयनित किया गया था, यहां दक्षिण अफ्रीका से चीता ले गए और यह प्रयोग सफल हुआ। यहां लगातार चीता की आबादी बढ़ रही है।

कूनो नेशनल पार्क में चार शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने शुक्रवार को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि इस उपलब्धि के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने भारत में जन्म लिया है। चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम एक उल्लेखनीय उदाहरण बना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी सफलता है। मध्य प्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है।

उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञ, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई दी है। मध्य प्रदेश वह राज्य है जहां चीता परियोजना सफल साबित हुई है, क्योंकि एशिया में लगातार चीता खत्म हो रहे थे। कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों की पुनर्स्थापना का प्रयोग सफल रहा है।

यही कारण है कि उसके बाद गांधी-सागर और नौरादेही अभ्यारण में भी चीतों को बसाने की कोशिश तेज हुई। लगभग 4 साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के पहले दल को छोड़ा था। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका से और चीते लाए गए, जिन्हें यहां छोड़ा गया। धीरे-धीरे यहां की जलवायु चीतों के लिए मददगार साबित हुई।

उसी का नतीजा है कि दक्षिण एशिया में विलुप्त होती वन्य प्राणी की यह प्रजाति एक बार फिर अस्तित्व में आ गई है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags