Samachar Nama
×

पियानो पर हाथ आजमा रहे हैं कुणाल खेमू, वीडियो शेयर कर बोले- भले ही परफेक्ट न हो, पर सुकून मिलता है

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल खेमू इन दिनों अभिनय से दूर संगीत में हाथ आजमा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपना नया शौक शेयर किया। अभिनेता ने बताया कि पियानों से उनके मन को बहुत शांति और सुकून मिलता है।
पियानो पर हाथ आजमा रहे हैं कुणाल खेमू, वीडियो शेयर कर बोले- भले ही परफेक्ट न हो, पर सुकून मिलता है

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। अभिनेता कुणाल खेमू इन दिनों अभिनय से दूर संगीत में हाथ आजमा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ अपना नया शौक शेयर किया। अभिनेता ने बताया कि पियानों से उनके मन को बहुत शांति और सुकून मिलता है।

अभिनेता कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पूरी शिद्दत के साथ पियानो पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए अपने मन के भाव शब्दों के जरिए व्यक्त किए। उन्होंने लिखा, "जैसा कि आप देख सकते हैं कि मुझे पियानो बजाना ठीक से नहीं आता, लेकिन इसे बजाने की कोशिश करना भी मुझे बहुत सुकून देता है। मेरी बेटी पियानो सीख रही है, उसी की वजह से मैं भी हर दिन करीब 10 मिनट अपने पसंदीदा गाने बजाने की कोशिश करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा, "भले ही मेरा बजाना परफेक्ट ने लगे, लेकिन इससे मेरे दिल को खुशी मिलती है। संगीत की यही खूबी है। इसलिए अगर आपको कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पसंद है, तो उसे उठाइए और बजाना शुरू कर दीजिए। हर दिन सिर्फ 10 मिनट ही सही, लेकिन शुरुआत जरूर करें।"

कुणाल खेमू की बात करें, तो वे अभी हाल ही में सफल नेटफ्लिक्स कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'सिंगल पापा' में नजर आए थे। इसमें कुणाल खेमू (गौरव गहलोत की भूमिका में) एक तलाकशुदा व्यक्ति की कहानी का मुख्य किरदार निभाया है, जिसके ऊपर अचानक एक बच्चे के पिता होने की जिम्मेदारी आती है और वह अकेले ही उसकी परवरिश करता है। यह यात्रा एक तरफ जहां संघर्ष से भरी है तो वहीं आनंदमयी भी है।

वह जल्द ही एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' में नजर आएंगे। इसमें उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और लेखन भी किया है। इस फिल्म में अभिनेत्री प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म से प्रीति जिंटा लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म कुणाल के अपने प्रोडक्शन हाउस 'ड्रोंगो फिल्म्स' द्वारा निर्मित है। इसके अलावा, वह 'मडगांव एक्सप्रेस' के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags