Samachar Nama
×

इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने में कुछ दलों ने असमर्थता जताई : जयराम रमेश

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने भाग लेने की इच्छा जाहिर कर दी है, लेकिन कुछ दलों ने बैठक से दूरी बनाई है। आम आदमी पार्टी, जो कभी गठबंधन का हिस्सा थी, माना जा रहा था कि इस बैठक में शामिल होगी, लेकिन बैठक से दूरी बना ली है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि इंडिया बलॉक गठबंधन बनाने वाली पॉलिटिकल पार्टियों से मेरी दिल से गुजारिश है कि मेरी सोच के हिसाब से कांग्रेस देश भर में रीजनल और छोटी पार्टियों को कमजोर करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से देश पर राज कर सकें। कांग्रेस के ऐसे दोहरे रवैये की वजह से आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से दूरी बनाने का फैसला किया है अगर कांग्रेस ही इसे लीड करता रहा।

दूसरी ओर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि 23 राजनीतिक दलों ने सोमवार 8 जून को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक में भाग लेने की पुष्टि की है। कुछ दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है। हालांकि उन्होंने मोदी सरकार की उन नीतियों और कार्रवाइयों का कड़ा विरोध व्यक्त किया है, जो लाखों भारतीयों से उनका वोट देने का अधिकार छीन रही हैं, रोज संविधान पर हमला कर रही हैं।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही हैं, करोड़ों भारतीयों की रोजी-रोटी को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं। लगातार महंगाई के जरिए घरेलू बजट को बिगाड़ रही हैं, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात कर रही हैं। निवेश के माहौल को कमजोर कर रही हैं और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही हैं। भारत की तरह इंडिया ब्लॉक अपनी विविधता के साथ एकजुट होकर खड़ा है।

टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि एक ही मकसद और साफ इरादे के साथ मीटिंग हुई। भारत एकजुट है। कई पार्टियां भाईचारे की भावना से मिलने का इंतजार कर रही हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags