Samachar Nama
×

केएसएस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश ने साधा गोल्ड पर निशाना

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में ओलंपियन अनीश भानवाला ने गोल्ड पर निशाना साधा है। रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे इस शूटर ने शनिवार को मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में पहला स्थान हासिल किया।
केएसएस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश ने साधा गोल्ड पर निशाना

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में ओलंपियन अनीश भानवाला ने गोल्ड पर निशाना साधा है। रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रहे इस शूटर ने शनिवार को मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में पहला स्थान हासिल किया।

डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में अनीश ने 31 का स्कोर करके पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा ने 28 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने शूट-ऑफ के बाद 25 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

उत्तराखंड के अंकुर गोयल 20 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे, उनके बाद राजस्थान के भावेश शेखावत 17 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर, जबकि नेवी के ओंकार सिंह 11 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे। हरियाणा के गौरव गुप्ता 7 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर, जबकि दिल्ली के हर्ष गुप्ता 6 के स्कोर के साथ 8वें स्थान पर रहे।

क्वालिफिकेशन राउंड में, अंकुर गोयल 583-23x के स्कोर के साथ सबसे आगे रहे थे। वह सूरज शर्मा से मामूली अंतर से आगे थे, जिन्होंने भी 583 का स्कोर किया था, लेकिन उनके 14 इनर टेंस थे। अनीश 582 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, जबकि हर्ष गुप्ता 581 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

विजयवीर सिद्धू 580 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। ओंकार सिंह ने 578 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया, भावेश शेखावत (577 अंक) सातवें स्थान पर रहे, जबकि गौरव गुप्ता ने 577 अंकों के साथ आठवां और अंतिम क्वालिफिकेशन स्थान हासिल किया।

मध्य प्रदेश के सूरज शर्मा 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष फाइनल में विजयी रहे और 28 अंकों के साथ गोल्ड जीता। हरियाणा के समीर गुलिया ने 27 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि चंडीगढ़ के उनिश होलिंदर ने 20 अंकों के साथ ब्रॉन्ज पर निशाना साधा।

राजस्थान के अभिनव चौधरी 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। पश्चिम बंगाल के साग्निक बनर्जी ने 11 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। आंध्र प्रदेश के मुकेश नेलावल्ली 7 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे, जबकि बीएसएफ के चंद्र राज 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर और दिल्ली के आदित्य वर्मा 4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे।

क्वालिफिकेशन राउंड में, सूरज शर्मा 583-14x अंकों के साथ जूनियर वर्ग में शीर्ष पर रहे। अभिनव चौधरी 580 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मुकेश नेलावल्ली ने 574 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। समीर (569 अंक) चौथे स्थान पर रहे। साग्निक बनर्जी और चंद्र राज रहे, दोनों के 567 अंक थे। उनिश होलिंदर 566 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे। आदित्य वर्मा ने (565 अंक) के साथ अंतिम क्वालिफिकेशन स्थान हासिल किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags