Samachar Nama
×

ओमान एयर ने नौ जगहों के लिए उड़ानें रद्द कीं

ओमान, 8 मार्च (आईएएनएस)। रीजनल एयरस्पेस बंद होने की वजह से ओमान एयर ने नौ जगहों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। ओमान एयर ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की।
ओमान एयर ने नौ जगहों के लिए उड़ानें रद्द कीं

ओमान, 8 मार्च (आईएएनएस)। रीजनल एयरस्पेस बंद होने की वजह से ओमान एयर ने नौ जगहों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। ओमान एयर ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की।

ओमान एयर ने 9 मार्च से 15 मार्च तक अम्मान, दुबई, बहरीन, दोहा, दम्माम, कुवैत, कोपेनहेगन, बगदाद और खासाब आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में एयरस्पेस के लगातार बंद रहने की वजह से" यह फैसला लिया गया है।

इसके साथ ही हमारे मेहमानों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त फ्लाइट जोड़ने का भी ऐलान किया गया है। ओमान एयर ने इसके चलते पैसेंजर्स को लेटेस्ट शेड्यूल अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ओमानएयरडॉटकॉम पर जाने की बात कही है।

मोबाइल ऐपऔर वेबसाइट से भी अपनी बुकिंग मैनेज कर सकते हैं। एयरलाइंस ने कहा है कि यात्रियों आपको हुई किसी भी परेशानी के लिए हम दिल से माफी चाहते हैं और इस दौरान आपकी समझदारी और सहयोग की तारीफ करते हैं।

इस बीच, विदेश मंत्री, सैय्यद बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने रविवार को ओमान सल्तनत में अरब देशों के कई राजदूतों के साथ मीटिंग की। एक्स पोस्ट पर मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

ये बैठकें विदेश मंत्री द्वारा पिछले कुछ दिनों में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर इजरायल-यूएस सैन्य संघर्ष और इस क्षेत्र के सभी देशों पर इसके असर को देखते हुए रिव्यू करने के लिए की गई चर्चाओं का अगला हिस्सा हैं।

बैठक के दौरान, विदेश मंत्री ने ओमान सल्तनत का नजरिया समझाया, जिसमें इस युद्ध को रोकने और इसके नतीजों को रोकने के लिए मिलकर कार्रवाई करने और राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव बनाने की जरूरत पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि ये कोशिशें इस क्षेत्र के सबसे बड़े हितों और इसके लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं।

--आईएएनएस

केआर/

Share this story

Tags