Samachar Nama
×

कोसी स्नातक सीट से उम्मीदवार एनके यादव का वादा, उच्च शिक्षा होगा सबसे बड़ा मुद्दा

कोसी स्नातक सीट से उम्मीदवार एनके यादव का वादा, उच्च शिक्षा होगा सबसे बड़ा मुद्दा
कोसी स्नातक सीट से उम्मीदवार एनके यादव का वादा, उच्च शिक्षा होगा सबसे बड़ा मुद्दा

भागलपुर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित एमएलसी उम्मीदवार डॉ. एनके यादव ने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उच्च शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में सुधार उनकी प्राथमिकता होगी।

डॉ. एनके यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा का विस्तार किया गया। उनके समय में खेत-खलिहान में काम करने वाली और पशुओं की सेवा करने वाली बच्चियों को विद्यालय जाने का अवसर मिला। बच्चों को ड्रेस, पुस्तक और स्कूल आवागमन के लिए साइकिल तक उपलब्ध कराई गई। बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा की गई।

उन्होंने कहा कि प्राइमरी शिक्षा के बाद सम्राट सरकार ने हायर एजुकेशन के लिए बात शुरू की। आज के समय में जिस ब्लॉक में हाईस्कूल हुआ करता था, वहां डिग्री कॉलेज खोला गया। व्यावहारिक रूप से सारे ब्लॉक और प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलना यह दिखाता है कि शिक्षा और हायर एजुकेशन के प्रति हमारी सरकार कितनी चिंतित है। अब कमिश्नरी स्तर पर मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के मिशन में हम सहयोगी रहें और शिक्षा का विस्तारीकरण उद्देश्य है। युवाओं के लिए उच्च शिक्षा बहुत जरूरी है। उच्च शिक्षा से व्यक्ति उन्मुक्त हो जाता है और जाति धर्म से ऊपर उठ जाता है।

एनके यादव ने कहा कि बिहार से ब्रेन ड्रेन (प्रतिभा पलायन) और मनी ड्रेन (धन का पलायन) को रोकना है। उच्च शिक्षा के बाद बच्चों का ब्रेन ड्रेन नहीं होने देना है। उसको बिहार और भारत में ही लगाना है। इससे हमारे देश में अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर और एमबीए जैसी डिग्री प्राप्त धारकों को यहां रोकना है। इससे ऐसे लोग विदेशों के बजाए देश और प्रदेश के विकास में योगदान देंगे।

उन्होंने बताया कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 14 जिले हैं। सारे जिलों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है, व्यावहारिक रूप से सभी युवा हमें पसंद करते हैं और हमारा समर्थन भी करते हैं।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Share this story

Tags