Samachar Nama
×

कोरबा में ट्रेलर से टक्कर में स्कूटी सवार की मौत, महिला घायल

कोरबा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को एक हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर मुख्य बाईपास मार्ग पर हुआ।
कोरबा में ट्रेलर से टक्कर में स्कूटी सवार की मौत, महिला घायल

कोरबा, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को एक हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर मुख्य बाईपास मार्ग पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने काम पर जा रहे स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोग प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते नजर आए और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, ताकि जाम को हटाया जा सके और यातायात सामान्य हो सके। हालांकि लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि माहौल कुछ समय तक तनावपूर्ण बना रहा।

कोरबा में यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे एक दिन पहले इसी क्षेत्र के कटघोरा जेंजरा बाईपास मार्ग पर पतरापाली मोड़ के पास एक और बड़ा हादसा हुआ था। वहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई थी, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

लगातार हो रहे इन हादसों ने इलाके के लोगों को डर और चिंता में डाल दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Share this story

Tags