Samachar Nama
×

कोलकाता में आईसीसी का ग्लोबल पार्टनरशिप पर मंथन, विदेशी डिप्लोमैट्स ने जताया निवेश में भरोसा

कोलकाता में आईसीसी का ग्लोबल पार्टनरशिप पर मंथन, विदेशी डिप्लोमैट्स ने जताया निवेश में भरोसा
कोलकाता में आईसीसी का ग्लोबल पार्टनरशिप पर मंथन, विदेशी डिप्लोमैट्स ने जताया निवेश में भरोसा

कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोलकाता में आयोजित आईसीसी के ग्लोबल पार्टनरशिप और निवेश से जुड़े कार्यक्रम में कई देशों के राजनयिकों ने शिरकत की। इस दौरान थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूतों ने पश्चिम बंगाल में निवेश की संभावनाओं और भारत के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंधों पर जोर दिया। वहीं राज्य के मंत्रियों ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है और यह आयोजन बंगाल को वैश्विक मानचित्र पर फिर से स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

आईसीसी इवेंट में ग्लोबल पार्टनरशिप और निवेश को लेकर डिप्लोमैट्स द्वारा दुर्गा पूजा का जिक्र करने पर पश्चिम बंगाल के मंत्री तपस रॉय ने कहा, "बहुत अच्छा लगा। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। इतने सारे देशों से हमारे एंबेसडर, कांसुल और कांसुलेट आए हैं और वे भी वास्तव में पश्चिम बंगाल के समग्र विकास, औद्योगिक विकास और आर्थिक विकास के लिए काफी रुचि दिखा रहे हैं और हम भी यही चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद है और मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं।"

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "यह कोई बड़ी बात नहीं है, लगा रहना चाहिए। सवाल यह है कि पिछली सरकारें क्यों नहीं लगी हुई थीं। हम कोई एक्स्ट्रा काम नहीं कर रहे हैं, हमें इसी काम के लिए बैठाया गया है। नई पीढ़ी के लिए आर्थिक विकास और औद्योगिक विकास के लिए जो करना चाहिए, हम वही कर रहे हैं।"

ग्लोबल पार्टनरशिप बनाने और इन्वेस्टमेंट से जुड़े आज के आईसीसी इवेंट पर मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कहा, "आज का प्रोग्राम दिलचस्प था, क्योंकि लंबे समय के बाद हम पश्चिम बंगाल में हो रहे डेवलपमेंट के बारे में डिप्लोमैटिक लोगों से बात करने और उन्हें संवेदनशील करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह इन्वेस्टमेंट के लिए कोई सीधी अपील है, बल्कि यह लोगों को पश्चिम बंगाल से जान-पहचान कराने, इसे दुनिया के मैप पर वापस लाने के लिए है।"

उन्होंने कहा कि यह एक धीमा प्रोसेस है, इसमें समय लगेगा, लेकिन यह एक जरूरी पहला कदम है। इसलिए मैं इसे पूरी तरह से इस नजरिए से देख रहा हूं कि हम अपनी छवि कैसे बना रहे हैं और दुनिया की स्थिति के हिसाब से अपना जाल कैसे और फैला रहे हैं।

वैश्विक साझेदारी और निवेश के निर्माण पर कोलकाता में थाईलैंड की उप महावाणिज्य दूत बेनजापा टबथोंग ने कहा, "मैं कोलकाता में रॉयल थाई कॉन्सुलेट-जनरल का प्रतिनिधित्व करती हूं। मैं यहां एक साल और कुछ महीनों से हूं और आज मैं पश्चिम बंगाल में वैश्विक साझेदारी के निर्माण पर आयोजित व्यापार सम्मेलन में यहां हूं।"

उन्होंने कहा कि थाईलैंड में भारत से निवेश की संभावनाएं हैं और निश्चित रूप से मुझे उम्मीद है कि हम कुछ और थाई निवेशकों को पश्चिम बंगाल की ओर आकर्षित कर सकते हैं। वास्तव में पश्चिम बंगाल में कुछ निवेश हो भी रहे हैं, लेकिन हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है, जैसा कि थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय ने पहल की है। हमें पारंपरिक खरीद-फरोख्त से आगे बढ़कर सह-निर्माण की जरूरत है। हम साथ मिलकर बाजार तलाशेंगे और साथ मिलकर लाभ उठाएंगे।

कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने कहा, "भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध बेहद गतिशील हैं। कोलकाता में महावाणिज्य दूत के रूप में, मैं व्यावसायिक संबंधों में वृद्धि का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। पश्चिम बंगाल के साथ हमारे पहले से ही अच्छी तरह से स्थापित व्यावसायिक संबंध हैं और मैं इसमें विस्तार की अपार संभावनाएं देख रहा हूं।"

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share this story

Tags