Samachar Nama
×

किसानों के लिए शुरू की गईं कई योजनाएं: मंत्री नितिन अग्रवाल

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनपद में आयोजित हुए किसान गोष्ठी के बारे में जानकारी दी।
किसानों के लिए शुरू की गईं कई योजनाएं: मंत्री नितिन अग्रवाल

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनपद में आयोजित हुए किसान गोष्ठी के बारे में जानकारी दी।

नितिन अग्रवाल ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कई गणमान्य किसान शामिल हुए। इस खास मौके पर यह बताया गया कि किसानों के हित के लिए केंद्र सरकार की ओर से किस-किस प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जा रही है और इसका किसानों को कैसे लाभ मिल रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, अगर विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली राष्ट्र के अध्यक्ष हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं तो इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे प्रधानमंत्री समस्त विश्व में कितने लोकप्रिय हैं। आज प्रधानमंत्री पूरी मजबूती के साथ भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। यही वजह है कि विकास की गति दोहरी हो रही है।

साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि बुधवार को पीडब्ल्यूडी की बैठक थी, जिसमें लखनऊ जोन के सभी अधिकारी भी शामिल हुए थे। हम लोगों ने कार्ययोजना पर चर्चा की। इन कार्ययोजना के बारे में हम पीडब्ल्यूडी के बारे में बता रहे हैं। इन्हीं कार्ययोजना को मंजूरी दिलाने के लिए हमारी लखनऊ मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने अपने ब्राह्मण सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की थी। इस पर मंत्री ने बताया कि चाहे जेनेश्वर मिश्रा हो या लोहिया, जो पार्टी अपनी विचारधारा से भटक चुकी है, ऐसी स्थिति में मैं समझता हूं कि उनकी जयंती मनाने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। जब यह पार्टी पूंजीवादियों के हाथों में चली गई थी, तब इसमें अमर सिंह जैसे लोगों का अधिकार हो गया था। आज वो पार्टी जेनेश्वर की जयंती मनाकर जो संदेश देने की कोशिश कर रही है, उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।

मंत्री ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभी हमें यह नहीं पता है कि इस बिल को कब पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आगामी 2029 के लोकसभा चुनाव से पूर्व ही इस बिल को पेश कर उसे लागू कर दिया जाए। अप्रैल में इस बिल को पेश किया गया था, लेकिन विपक्ष ने रोड़ा अटका दिया था, जिस वजह से यह पारित नहीं हो पाया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि इसे हर हाल में लागू किया जाए।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share this story

Tags