Samachar Nama
×

टी20 वर्ल्ड कप: खिताबी मुकाबले में उतरते ही मिचेल सेंटनर के नाम जुड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सेंटनर न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले कीवी खिलाड़ियों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं।

यह मिचेल सेंटनर का टी20 वर्ल्ड कप में 29वां मुकाबला है। इस मामले में उन्होंने केन विलियम्सन की बराबरी की है। इस लिस्ट में मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड की ओर से 28-28 मैच खेले।

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि न्यूजीलैंड ने कोल मैककोन्ची की जगह पर जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से उतरा है। टीम इंडिया ने साल 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2021 के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी।

साल 2016 से अब तक हुए 14 टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में से 11 (सेमीफाइनल और फाइनल) लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के साथ इस ऐतिहासिक मुकाबले में उतरी है।

दूसरी ओर, मिचेल सेंटनर के नेतृत्व में कीवी टीम फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी के साथ इस मैच में खेल रही है।

--आईएएनएस

आरएसी

Share this story

Tags