Samachar Nama
×

खरबूजे के बीज: छोटे दानों में छिपा बड़ा खजाना, सेहत के लिए कई फायदे

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। गर्मी के मौसम में हर किसी को खरबूजा काफी पसंद है, लेकिन जिन बीजों को लोग खराब मानकर फेंक देते है, वही बीज बाजार में पैकिंग के साथ महंगे दामों पर बिक रहे हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार खरबूजे के बीज कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खरबूजे के बीजों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, खरबूजे के बीज दिल की सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं। इनमें मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इनमें मौजूद फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है और आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है।

पर्याप्त फाइबर लेने वाले लोगों में कब्ज, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं कम देखी जाती हैं। फाइबर आंतों में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों के लिए भी उपयोगी माना जाता है, जिससे संपूर्ण पाचन तंत्र स्वस्थ बना रह सकता है।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी खरबूजे के बीज सहायक माने जाते हैं। इनमें पाया जाने वाला जिंक प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जिंक शरीर की रक्षा करने वाली कोशिकाओं के निर्माण और उनके बेहतर कामकाज में सहायता करता है। इसके साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हानिकारक फ्री-रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो सकता है।

त्वचा की सेहत के लिए भी खरबूजे के बीजों को लाभदायक माना जाता है। इनमें मौजूद स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को भीतर से पोषण देने में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि ऐसे पोषक तत्व त्वचा की नमी बनाए रखने, समय से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करने और त्वचा को ज्यादा स्वस्थ दिखाने में सहायक होते हैं। यही वजह है कि कई लोग इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करने लगे हैं।

वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी ये बीज उपयोगी हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं। जब बार-बार भूख नहीं लगती तो अनावश्यक खाने की आदत कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि खरबूजे के बीजों को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। फल से निकाले गए बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उन पर लगा गूदा हट जाए। इसके बाद उन्हें धूप में पूरी तरह सुखा लें। सूखने के बाद हल्की आंच पर भूनकर खाया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story

Tags