Samachar Nama
×

खनन घोटाले में जेल से बचने के लिए भाजपा नेताओं से चुपचाप भेंट करते हैं अखिलेश : ओपी राजभर

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जेल से बाहर इसलिए हैं कि वे दिन में भाजपा के खिलाफ बोलते हैं और रात में गुलदस्ता लेकर भाजपा नेताओं के यहां भेंट करने के लिए जाते हैं।
खनन घोटाले में जेल से बचने के लिए भाजपा नेताओं से चुपचाप भेंट करते हैं अखिलेश : ओपी राजभर

लखनऊ, 11 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जेल से बाहर इसलिए हैं कि वे दिन में भाजपा के खिलाफ बोलते हैं और रात में गुलदस्ता लेकर भाजपा नेताओं के यहां भेंट करने के लिए जाते हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के पास ज्यादा पैसों वाली टिप्पणी पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर आए, लेकिन उन्होंने कौन-सी फैक्ट्री लगाई। पिछले दो बार से मुख्यमंत्री भी नहीं बने हैं। अपने शासनकाल में विकास के नाम पर घोटाले हुए और खनन घोटाले में अखिलेश यादव का भी नाम है। उसी घोटाले में गायत्री प्रजापति जेल काट रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव बाहर हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव इसलिए बाहर हैं कि दिन में भाजपा के खिलाफ बोलते हैं और रात में गुलदस्ता लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के यहां भेंट करने के लिए जाते हैं। वे इसलिए जाते हैं कि सरकार आप (भाजपा) बनाए और हमें (सपा) सिर्फ बोलने का अवसर दिया जाए। हम जिंदा रहेंगे तो आपकी सरकार खूब बनेगी।"

राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव दोपहर में 12 बजे सो कर उठते हैं। वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। इसके सहारे वो भैंस को आकाश में उड़ाना चाहते हैं।

सुभासपा के अध्यक्ष ने कहा, "वे (अखिलेश यादव' किराए के जहाज से जाते हैं। इसका पैसा कहां से आता है? उनकी कोई फैक्ट्री बताएं, जो कहीं लगी हो। अखिलेश यादव का पूरा परिवार राजनीति है। वे पीडीए चला रहे हैं, लेकिन वह पीडीए 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है। अखिलेश यादव ने प्रदेश के खजाने को लूटकर अपने पास रखा है। उसी से वे जिंदगी के मजे ले रहे हैं।"

कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव के सवालों को लेकर भी राजभर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव कौन-सी नई बात बोल रहे हैं? बहुजन समाज पार्टी से हमसे कम तीन दर्जन पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी में हैं। अखिलेश यादव के हिसाब से वे अच्छे हैं। मतलब कि 'वो करें तो रासलीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला।' उन्हें इस बारे में खुद सोचना चाहिए।"

राजभर ने आगे कहा, "क्या नसीमुद्दीन सिद्दीकी और इंद्रजीत सरोज जैसे नेता उनकी पार्टी के कैडर के हैं? ऐसे तीन दर्जन नेता समाजवादी पार्टी में हैं। अगर नेता उनके दल से निकलकर दूसरे दल में चले जाएं तो खराब है, और दूसरे दल से उनके दल में चले जाएं, तो बहुत अच्छे हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक संकट के बीच देशवासियों से अपील पर राजभर ने कहा, "निश्चित रूप से युद्ध के दौरान पड़ोसी देशों में समस्याएं होती हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने जो अपील की है, वह बिल्कुल सही है।"

केरल में मुख्यमंत्री चुनने में देरी पर राजभर ने कांग्रेस पार्टी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस में आपसी खींचतान है। पार्टी के अंदर लगातार यही स्थिति है। वहां कांग्रेस पार्टी के साथ कई दल सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में दावेदार भी अधिक हैं और उन्हें मनाने की दिक्कत होती है।"

वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के भी बयान पर जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि 'बंगाल में वोट काटे गए, जिससे भाजपा जीती'। राजभर ने कहा कि उन्हें (शशि थरूर) धरातल पर उतरकर देखना चाहिए कि टीएमसी और लेफ्ट पार्टियों के शासन से लोग ऊब चुके थे। गुंडागर्दी, तानाशाही और लूटपाट जैसी घटनाओं से तंज आकर लोगों ने भाजपा को वोट दिया है।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags