Samachar Nama
×

केरल में शशि थरूर के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के मलप्पुरम जिले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को रोकने और उनकी सुरक्षा टीम के एक सदस्य पर हमले की घटना के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार केरल के वांडूर में डॉ. शशि थरूर के काफिले को कुछ बदमाशों द्वारा रोके जाने की घटना पर सख्त कार्रवाई की गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले शशि थरूर ने शनिवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कहा, "कल रात हुई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर, जिसमें मेरे सुरक्षा गार्ड पर हमला हुआ था, आप सभी के संदेशों और कॉल्स में व्यक्त की गई चिंता से मैं सचमुच बहुत भावुक हो गया हूं। वह अब ठीक है और मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। सभी दोस्तों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कल हम बिना किसी डर के आगे बढ़ते रहे और योजना के अनुसार दो और कार्यक्रम पूरे किए और हमारा चल रहा कार्यक्रम भी बिना किसी रुकावट के जारी है।"

पुलिस के अनुसार, यह घटना वंडूर के थिरुवाली इलाके में चेल्लीथोडे ब्रिज के पास शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे हुई। थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में जाने के दौरान इस ब्रिज के पास अपने काफिले के साथ थे, तभी उनकी गाड़ी को रोका गया। घटना स्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपनी गाड़ी के आगे वाली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास कुछ लोग इकट्ठा हैं, कुछ लोग नारे लगा रहे थे।

शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी की शिकायत के आधार पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज किया, संदिग्धों को हिरासत में लिया और घटना में इस्तेमाल दो वाहन जब्त किए। पुलिस के अनुसार थरूर के गनमैन रतीश के.पी. की शिकायत पर वंडूर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags