Samachar Nama
×

केरल एग्जिट पोल: यूडीएफ को बढ़त, एलडीएफ पीछे; भाजपा का खुल सकता है खाता

तिरुवनंतपुरम, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान संपन्न होने के बाद जारी एग्जिट पोल्स में राज्य की सियासत को लेकर दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। 140 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 71 सीटों की जरूरत है। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि वाम मोर्चा लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) दूसरे स्थान पर नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी-नीत नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) को सीमित सीटें मिलने का अनुमान है।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 49 से 62 सीटें, एनडीए को 0 से 3 सीटें और यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

मैट्रिज के सर्वे में एलडीएफ को 60 से 65 सीटें, एनडीए को 3 से 5 सीटें और यूडीएफ को 75 से 85 सीटें मिलती दिख रही हैं।

जेवीसी के अनुमान के मुताबिक एलडीएफ को 52 से 61 सीटें, एनडीए को 3 से 7 सीटें और यूडीएफ को 72 से 84 सीटें मिलने की संभावना है।

वोटवाइब के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 58 से 68 सीटें, एनडीए को 0 से 4 सीटें और यूडीएफ को 70 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है।

पीपुल्स इनसाइट के सर्वे में एलडीएफ को 58 से 68 सीटें, एनडीए को 10 से 14 सीटें, यूडीएफ को 66 से 76 सीटें और अन्य को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 60 से 65 सीटें, एनडीए को 3 से 5 सीटें और यूडीएफ को 70 से 75 सीटें मिलने का अनुमान है।

पीमार्क के सर्वे में एलडीएफ को 62 से 69 सीटें, एनडीए को 1 से 4 सीटें और यूडीएफ को 71 से 79 सीटें मिलती दिख रही हैं।

कुल मिलाकर ज्यादातर एग्जिट पोल्स में यूडीएफ को बहुमत के करीब या उससे ऊपर दिखाया गया है, जबकि एलडीएफ को सत्ता से बाहर जाते हुए आंका गया है। वहीं एनडीए कुछ सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है।

बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल है चुनाव परिणाम नहीं। चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित होंगे। केरल में एक चरण में नौ अप्रैल को चुनाव संपन्न हुए थे। केरल में 78.27 फीसदी मतदान हुआ था।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags