Samachar Nama
×

केरल की महिला कर्नाटक में हुई लापता, सीएम पिनाराई विजयन ने सिद्धारमैया को लिखा पत्र

तिरुवनंतपुरम, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर की रहने वाली 36 वर्षीय एक महिला कर्नाटक के कोडगु जिले में ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गई। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इस मामले को लेकर पत्र लिखा है।
केरल की महिला कर्नाटक में हुई लापता, सीएम पिनाराई विजयन ने सिद्धारमैया को लिखा पत्र

तिरुवनंतपुरम, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर की रहने वाली 36 वर्षीय एक महिला कर्नाटक के कोडगु जिले में ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गई। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इस मामले को लेकर पत्र लिखा है।

केरल की आईटी प्रोफेशनल जी. एस. शारण्य 2 अप्रैल को कोडगु (ताडियांडामोल पहाड़ियों) में ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गईं। बताया जा रहा है कि वह एक होमस्टे में ठहरी हुई थी, इसके बाद ताडियांडामोल के लिए ट्रेकिंग पर निकली थी। सीसीटीवी फुटेज में उसे ट्रेकिंग मार्ग में प्रवेश करते हुए देखा गया, लेकिन वह वहां से वापस नहीं आईं।

केरल सीएम ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि मैं यह पत्र आपको केरल की एक युवा आईटी प्रोफेशनल जी. एस. शारण्य के लापता होने पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं। वह 2 अप्रैल को कोडगु की पहाड़ियों (जैसा कि बताया गया है, ताडियांडामोल पहाड़) में ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गई हैं।

पत्र में आगे लिखा है कि हमें जानकारी है कि उन्हें ढूंढने के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें। कृपया खोज टीमों की संख्या और संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दें, ताकि शारण्य को जल्द से जल्द खोजकर सुरक्षित घर लाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के बावजूद, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबतक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि गुरुवार की सुबह वह ट्रेकिंग के लिए आए 10 लोगों के समूह के साथ निकली थीं। हालांकि, वह अन्य लोगों से परिचित नहीं थीं। बताया जा रहा है कि अन्य सदस्यों ने बताया कि वह समूह से अलग और थोड़ा पीछे चल रही थीं।

बताया जा रहा है कि उसने होमस्टे को जानकारी दी थी कि वह रास्ता भटक गई हैं। इसके बाद कर्नाटक वन विभाग और पुलिस ने तलाशी शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags