Samachar Nama
×

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं संग बैठकर किया भोजन, खुद लगाई थाली

गुना/भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-गुना 2026 को संबोधित करने के पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ अत्यंत आत्मीय वातावरण में बैठकर भोजन किया।

कार्यक्रम के बाद सिंधिया सीधे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं अपनी थाली लगाई और कई कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से भोजन भी परोसा।

इस दौरान का दृश्य पूरी तरह पारिवारिक और आत्मीय भाव से भरा दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री लंबे समय तक कार्यकर्ताओं के बीच बैठे, उनसे सहज संवाद किया और संगठनात्मक परिवार की भावना को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। भोजन के बाद केंद्रीय मंत्री भोपाल के लिए रवाना हुए।

कार्यकर्ताओं ने भी सिंधिया के इस सादगीपूर्ण व्यवहार और आत्मीय जुड़ाव की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि यही भाजपा संगठन की वास्तविक शक्ति है, जहां नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच औपचारिक दूरी नहीं बल्कि परिवार जैसा संबंध होता है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल होने के साथ साथ राष्ट्रसेवा के संकल्प से जुड़ा एक परिवार है, जिसकी वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा कि भाजपा का एक-एक योद्धा, राष्ट्र प्रगति के संकल्प के लिए न रुकेगा, न झुकेगा!

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि आज, शिवपुरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प, अंत्योदय की भावना और संगठन की वैचारिक शक्ति पर विस्तार से चर्चा की।

सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वे भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करें।

--आईएएनएस

एएसएच/पीएम

Share this story

Tags