Samachar Nama
×

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में हिस्सा लिया

शिलांग, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में हिस्सा लिया

शिलांग, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

जेपी नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस के दिन हम लोग मेघालय के शिलांग में हैं, जहां हम लोगों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। भाजपा के लाखों कार्यकर्ता आज लाखों स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगा रहे हैं। हम लोगों को पता है कि 5 जून 2024 को प्रधानमंत्री की ओर से आह्वान किया गया था कि हम पर्यावरण के संरक्षण के लिए पूरी ताकत के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2024 में इस अभियान की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2025 में इसको बड़े पैमाने पर मनाया गया और 2026 में आज भाजपा के लाखों कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर पर्यावरण दिवस में शामिल हो रहे हैं। शिलांग में हमने भी अपना योगदान दिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये जीव-जंतु, पशु-पक्षी और धरती माता ही हमारे पर्यावरण का निर्माण करते हैं, जो हमें सब कुछ प्रदान करते हैं। हम इनसे प्यार क्यों न करें। हमारी संस्कृति में कहा गया है कि 10 पुत्रों के बराबर एक पेड़।

प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में तहसील ईकाई से लेकर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान वन विभाग के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसमें सरकार, सामाजिक संगठन और राजनीतिक संगठन और मंडल स्तर तक की ईकाई के कार्यकर्ता पौधे लगा रहे हैं।

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने कहा कि सबसे पहले मैं विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी मुंबईकरों को दिल से शुभकामनाएं देती हूं। मैं मुंबई के हर निवासी से अपील करती हूं कि वे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक पौधा लगाएं। मैं हर मुंबईकर से आग्रह करती हूं कि वे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

Share this story

Tags