Samachar Nama
×

केंद्र देश में लॉकडाउन लगाकर पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ाना चाहती है : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व संकट को लेकर देश में राजनीतिक गरमाई हुई है। इस बीच सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने शनिवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
केंद्र देश में लॉकडाउन लगाकर पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ाना चाहती है : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य-पूर्व संकट को लेकर देश में राजनीतिक गरमाई हुई है। इस बीच सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने शनिवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "देश में लॉकडाउन करने का कोई माहौल नहीं है, न ही कोई ऐसा संकट है कि देश में लॉकडाउन लगाया जाए। हालांकि केंद्र सरकार देश में लॉकडाउन लगाकर पेट्रोल और गैस के दामों में वृद्धि करने का काम कर रही है। भाजपा की सरकार खुद ही अफवाह फैला रही है कि लॉकडाउन लग सकता है, जिसके कारण से लगातार महंगाई बढ़ रही है। देश में लॉकडाउन नहीं लगना चाहिए।"

सपा विधायक ने कहा, "उत्तर प्रदेश में पिछले नौ सालों से लगातार लूट हो रही है। विकास के पैसों पर लूट हो रही है। जमीन पर बजट का पैसा खर्च नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देंगे, लेकिन कोई सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई। प्रदेश में लगातार विकास के पैसों में लूट हो रही है। अधिकारी बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में लूट मची है और प्रदेश सरकार इस लूट को छिपाने के लिए सपा पर झूठा आरोप लगा रही है।"

उन्होंने कहा, "इस समय प्रदेश में गुंडा-माफिया और जंगलराज कायम है। अगर प्रदेश सरकार में हिम्मत है तो वह प्रदेश के टॉप 20 अपराधियों की लिस्ट जारी कर दे, ताकि अपराधी भारतीय जनता पार्टी के ही नेता हैं। नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री थे। उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है। 30 मार्च को उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना है, जिसके बाद भाजपा अपने किसी चहेते को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएगी।"

मेहरोत्रा ने कहा, "जब लोकसभा में बजट सत्र चल रहा था, तब यह बताया जा रहा है कि 29 विपक्षी पार्टियों से और 375 सांसदों से संपर्क करने का काम किया गया। यह किसी भी व्यक्ति का अधिकार है कि वह अपने चुने हुए सांसद से संपर्क करने का काम करे और उनसे सवाल करे। लोकतंत्र में संसद एक ऐसा मंच है, जिसमें पूरे देश में समस्याएं रखने का मौका मिलता है।"

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने जा रहा है। वहां पर ममता बनर्जी चौथी बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। भाजपा चाहे कुछ भी कर ले, कितना भी झूठा आरोप लगाए, लेकिन वहां पर टीएमसी की सरकार आने वाली है। अगर प्रदेश में घुसपैठ हुआ है, तो केंद्र सरकार खुद उसके लिए जिम्मेदार है। केंद्र की सुरक्षा में चूक के कारण घुसपैठिए आए हैं। भाजपा पश्चिम बंगाल को तबाह करना चाहती है, इसलिए वो झूठे आरोप लगा रही है। अब यह लड़ाई पश्चिम बंगाल तक ही नहीं रहेगी, बल्कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आंदोलन चलेगा।"

--आईएएनएस

एससीएच

Share this story

Tags