Samachar Nama
×

केसीआर का रेवंत रेड्डी सरकार पर हमला, 'हाइड्रा' अभियान और गरीबों के घर तोड़ने के आरोप लगाए

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हैदराबाद में चल रहे 'हाइड्रा' अभियान और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

केसीआर ने कहा कि सरकार ने “हाइड्रा” नाम की एक व्यवस्था शुरू की है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर गरीबों के घरों और बस्तियों पर कार्रवाई के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान के नाम पर गरीब लोगों के आशियाने तोड़े जा रहे हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का यह रवैया जनता के हितों के खिलाफ है।

बीआरएस प्रमुख ने अपने भाषण में यह दावा भी किया कि पिछली बीआरएस सरकार के दौरान गरीबों के लिए बड़े पैमाने पर कल्याणकारी कार्य किए गए थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लाखों गरीब परिवारों को रहने के लिए पट्टे दिए गए थे और किसी के घर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने झीलों के पुनरुद्धार जैसे काम किए, लेकिन किसी गरीब की झोपड़ी नहीं तोड़ी गई।

केसीआर ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार का ध्यान विकास और पुनर्वास के बजाय तोड़फोड़ पर अधिक है। उन्होंने कहा कि मूसी नदी के आसपास रहने वाले गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया जा रहा है और उन्हें बार-बार विस्थापन का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर विकास के नाम पर गरीबों को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के कुछ फैसले जमीन और रियल एस्टेट से जुड़े हितों को बढ़ावा देने जैसे लगते हैं, जिससे आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। केसीआर ने यह दावा भी किया कि आने वाले समय में बीआरएस फिर से सत्ता में लौटेगी और मौजूदा नीतियों में बदलाव किया जाएगा।

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं को समझकर काम करना चाहिए, न कि ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे आम लोगों का जीवन और कठिन हो जाए।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags