Samachar Nama
×

कश्मीर में ईरान के लिए दान अभियान, डॉ. आगा सैयद मुदस्सिर रिजवी ने लोगों की भावनाओं को सराहा

श्रीनगर, 25 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान के समर्थन में श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों से एक बड़े पैमाने पर दान अभियान शुरू हुआ है। हाल ही में बडगाम में देखने में मिला कि काफी लोगों ने अपनी क्षमता अनुसार दान किया।

आईएएनएस से ​​बात करते हुए शिया धर्म प्रचारक डॉ. आगा सैयद मुदस्सिर रिजवी ने लोगों की भावनाओं की सराहना की और इसे त्याग और निस्वार्थता जैसे अंतर्निहित मानवीय मूल्यों का प्रतिबिंब बताया।

उन्होंने कहा, "सबसे पहले, मैं इस महान भावना को सलाम करता हूं। यह मानवीय स्वभाव है, जो हमारे अंदर स्वाभाविक रूप से मौजूद है, त्याग और निस्वार्थता की भावना। आज हम जो देख रहे हैं, खासकर मौजूदा हालात में, वह सच्चाई की निशानी है।

रिजवी ने कहा कि जब आप देखते हैं कि कोई समुदाय सच्चाई के लिए डटा हुआ है, मुश्किलें झेल रहा है और पीड़ित लोगों के साथ खड़ा है, तो आपको भी लगता है कि आप भी उनकी मदद करें और उनके साथ खड़े रहें, चाहे आपका योगदान छोटा ही क्यों न हो। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया है।

उन्होंने कहा कि जितना हमने अपने दोस्तों से संपर्क किया, उतना ही उन्होंने भी हमसे संपर्क किया और योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। बिना किसी धार्मिक भेदभाव के, शिया, सुन्नी और यहां तक कि गैर-मुसलमानों ने भी सीधे तौर पर इसमें हिस्सा लिया है।

रिजवी ने कहा कि जिसके पास जैसी क्षमता है, उस हिसाब से दान किया है। दान कई रूपों में आया है, जिसमें नकद, सोना, वाहन, बर्तन और अन्य जरूरी चीजें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आप अपने आस-पास जो कुछ भी देख रहे हैं, बर्तन, कारें, पैसा, सोना, यह सब लोगों ने दान किया है। रिजवी ने यह भी बताया कि पेशेवर स्तर पर कई लोगों ने सीधे तौर पर दूतावास में बड़ी रकम जमा कराई है। इसलिए मुझे इन आंकड़ों पर कोई हैरानी नहीं है। असल में, कुल रकम इससे भी ज्यादा होने की संभावना है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Share this story

Tags