Samachar Nama
×

कर्नाटक में कांग्रेस एकजुट, हाईकमान करेगा नए सीएम के नाम पर फैसला: सदानंद डंगन

हुबली, 28 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेता सदानंद डंगन ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी के भीतर किसी तरह का कोई भ्रम या विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दोनों पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी हाईकमान जो भी फैसला लेगा, वे उसका पालन करेंगे।

सदानंद डंगन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार दोनों नेताओं ने एक ही बात दोहराई है कि कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी जो निर्णय लेंगे, वह सभी को स्वीकार होगा। उनका कहना है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और नेताओं के बीच किसी तरह की नाराजगी या मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार मजबूत स्थिति में है और सरकार का पूरा ध्यान राज्य के विकास और जनता के कल्याण पर है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान ने साफ निर्देश दिए हैं कि सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के अलावा कोई भी नेता सत्ता साझेदारी या नेतृत्व परिवर्तन पर सार्वजनिक बयान नहीं देगा। डंगन ने कहा कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस मुद्दे पर अनुशासन बनाए रखने की बात कही है। पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इन निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

सदानंद डंगन ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और यहां फैसले सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी के सभी नेता तथा कार्यकर्ता बहुत अनुशासित हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है। सभी एक हैं और पार्टी एकजुट है।"

उनका कहना है कि भाजपा और विपक्षी दल लगातार कांग्रेस में भ्रम और अंदरूनी विवाद दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उनके अनुसार पार्टी के सभी बड़े नेता एक साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं और जनता के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

Share this story

Tags