Samachar Nama
×

कर्नाटक: मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार फीफा विश्व कप फाइनल लाइव स्क्रीनिंग में शामिल होंगे

कर्नाटक: मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार फीफा विश्व कप फाइनल लाइव स्क्रीनिंग में शामिल होंगे
कर्नाटक: मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार फीफा विश्व कप फाइनल लाइव स्क्रीनिंग में शामिल होंगे

बेंगलुरु, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक राज्य फुटबॉल संघ ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार सोमवार तड़के कोरमंगला के एनजीवी इनडोर स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच की लाइव पब्लिक स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।

कर्नाटक राज्य फुटबॉल संघ द्वारा राज्य सरकार के युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग के सहयोग से आयोजित यह स्क्रीनिंग 20 जुलाई को रात 12:30 बजे (एएम) शुरू होगी। इसमें फुटबॉल के शौकीन, खिलाड़ी, गणमान्य व्यक्ति, आमंत्रित मेहमान और आम जनता शामिल होगी।

राज्य सरकार फुटबॉल फैंस को फीफा विश्व कप 2026 का पूरा रोमांच देने के प्रतिबद्ध दिख रही है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने डी.के. शिवकुमार फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने मंजूरी दे दी है। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि आपकी इच्छाओं और आपकी अपील के अनुसार, बहुत से लोग मुझे संदेश कर रहे थे और अनुरोध कर रहे थे। आपकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, "आप सभी को बहुत शांति से व्यवहार करना चाहिए। कानून-व्यवस्था और तय नियम-कायदे बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे पुलिस अधिकारियों ने हर जगह कैमरे लगाए हैं। इसलिए कृपया बहुत शांत रहें। हमें यह दिखाना है कि हम कितने शांतिप्रिय हैं। हमें यह दिखाना है कि हम बेंगलुरु से हैं, कर्नाटक से हैं।"

सीएम ने कहा, "मैं आप सभी से अपील करता हूं कि फुटबॉल का आनंद लें। कोई जीते या हारे, यह अलग बात है। जश्न मनाएं, किसी को भी अपना आपा नहीं खोना चाहिए। सरकार की ओर से, मैं अपने सभी युवाओं, फुटबॉल प्रशंसकों और खेल प्रेमियों से विनम्र अपील करता हूं।"

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच सोमवार को होने वाला है। मैच भारतीय समयानुसार 12:30 एएम से होगा। स्पेन ने फ्रांस को, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags