Samachar Nama
×

'ऐसे पल याद दिलाते हैं कि इस काम से प्यार क्यों है', करण टैकर ने शेयर किया दमदार एक्शन सीन का अनुभव

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता करण टैकर अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में नाम बना रहे हैं। बुधवार को अभिनेता ने 900-फीट ऊंचे बांध पर एक जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग का अपना अनुभव शेयर किया।
'ऐसे पल याद दिलाते हैं कि इस काम से प्यार क्यों है', करण टैकर ने शेयर किया दमदार एक्शन सीन का अनुभव

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता करण टैकर अब धीरे-धीरे इंडस्ट्री में नाम बना रहे हैं। बुधवार को अभिनेता ने 900-फीट ऊंचे बांध पर एक जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग का अपना अनुभव शेयर किया।

अभिनेता करण टैकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे जबरदस्त एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। अपनी इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने बताया कि यह सीन उनके जीवन के सबसे मुश्किल सीन में से एक था, जिसने उनकी हिम्मत और सब्र की परीक्षा ली।

अभिनेता करण टैकर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "सेट पर बिताए गए सबसे मुश्किल दिनों में से एक दिन की झलक। 900 फीट ऊंचे बांध पर शूटिंग, कई बार चढ़ाई, चार एक्शन सीक्वेंस, 15 घंटे की लगातार मेहनत और 3 डिग्री सेल्सियस की ठंड। दिन के अंत तक शरीर पर चोटें थीं, थकान थी, लेकिन जोश और जुनून बरकरार था।"

उन्होंने आगे लिखा, "ऐसे पल मुझे याद दिलाते हैं कि मैंने इस काम से प्यार क्यों किया था। हर दर्द, हर थकान और हर मुश्किल इसके लिए पूरी तरह सार्थक है।"

बता दें कि यह सीन अभिनेता की हाई-ऑक्टेन हिंदी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' का है, जिसमें करण टैकर ने 'फारूक अली' का किरदार निभाया था, जो एक तेज-तर्रार अंडरकवर रॉ फील्ड एजेंट हैं। इस सीजन में उनका किरदार काफी दमदार, तेज और खूंखार एक्शन दृश्यों से भरपूर दिखाया गया है।

इस सीजन में उन्होंने खुद अपने स्टंट और बड़े एक्शन सीक्वेंस किए हैं, जिसमें 900 फीट के बांध पर फिल्माया गया एक खतरनाक स्टंट भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े और अहम मिशनों तथा जासूसी को सुलझाने में 'फारूक अली' हिम्मत सिंह के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक होता है।

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित 'स्पेशल ऑप्स 2' 18 जुलाई 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस 7-एपिसोड की सीरीज में के.के. मेनन (हिम्मत सिंह) मुख्य भूमिका में थे। सीरीज में के.के. मेनन और करण टैकर के अलावा, विनय पाठक और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में थे।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags