Samachar Nama
×

कम दृश्यता के कारण इंडिगो की उड़ानों पर असर, यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में खराब मौसम के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी कड़ी में देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने बताया कि देहरादून, हैदराबाद और अगरतला में कम दृश्यता की स्थिति बनी हुई है, जिसका सीधा असर उड़ानों के संचालन पर पड़ा है। इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के प्रस्थान (डिपार्चर) और आगमन (अराइवल) में देरी हो सकती है।

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति को लेकर सतर्क रहें और इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नियमित रूप से अपडेट लेते रहें। इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि उनकी ग्राउंड और कस्टमर सपोर्ट टीमें यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं और पूरे सफर के दौरान सहयोग प्रदान करेंगी।

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए एक पोस्ट में लिखा, "देहरादून, हैदराबाद और अगरतला में कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है। इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में देरी हो सकती है, क्योंकि हम खराब मौसम की स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी वेबसाइट या ऐप के ज़रिए अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें। निश्चिंत रहें, हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद करने और सहायता देने के लिए मौजूद हैं।"

इंडिगो ने पोस्ट में आगे लिखा, "हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उम्मीद है कि आसमान जल्द ही साफ हो जाएगा, जिससे आगे की यात्रा सुचारू रूप से हो सकेगी। आपके धैर्य और हम पर भरोसा रखने के लिए धन्यवाद।"

इससे पहले, श्रीनगर में हो रही भारी बर्फबारी के चलते भी हवाई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। इसी कड़ी में पिछले मंगलवार को एयर इंडिया और इंडिगो दोनों एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी थी। लगातार बर्फबारी के चलते श्रीनगर आने-जाने वाली कई उड़ानों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही, दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों को आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी थी।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags