Samachar Nama
×

3 बेटियों के साथ कलयुगी पिता 7 साल तक करता रहा रेप, बड़ी वाली हुई 4 बार प्रेग्नेंट… ऐसे हुआ मामले का खुलासा

महाराष्ट्र के मुंबई में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दरिंदा पिता सात साल तक अपनी तीन बेटियों को हवस का शिकार बनाता रहा। इनमें से दो नाबालिग बेटियां हैं। पिता की क्रूरता का शिकार हुई बड़ी बेटी चार बार गर्भवती हुई। क्रूर पिता....
sfsd

महाराष्ट्र के मुंबई में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दरिंदा पिता सात साल तक अपनी तीन बेटियों को हवस का शिकार बनाता रहा। इनमें से दो नाबालिग बेटियां हैं। पिता की क्रूरता का शिकार हुई बड़ी बेटी चार बार गर्भवती हुई। क्रूर पिता ने हर बार उसका गर्भपात करा दिया था। आरोपी अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन गिरोह से भी जुड़ा हुआ था। उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मुंबई के नालासोपारा पश्चिम इलाके की है। आरोपी हैवान के पिता की उम्र 56 साल है। वह कोंकण क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसे मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है। हैवान कई वर्षों से अपनी 21, 17 और 15 वर्ष की तीन बेटियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था।


पुलिस के अनुसार आरोपी पर नालासोपारा में हुई एक हत्या के मामले में शामिल होने का आरोप है। वह अपने इस डर का इस्तेमाल अपनी बेटियों पर कर रहा था और उनकी इज्जत लूट रहा था। वह 2018 से 2025 तक अपनी तीनों बेटियों के साथ खेलता रहा और उनका शोषण करता रहा। घटना के अनुसार उसने पहले अपनी बड़ी बेटी को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह दूसरी बेटी और फिर तीसरी बेटी के साथ भी बलात्कार करता रहा। तीनों बेटियां डर और शर्म के कारण चुप रहीं।


पिता की क्रूरता का शिकार हुई बड़ी बेटी 4 बार गर्भवती हुई। आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। डर के मारे कोई भी लड़की अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज नहीं करा रही थी। जब पीड़ित लड़कियों की मां को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तीनों लड़कियों को एक साथ बैठाया और उनसे बात की। मामला सामने आने के बाद वह अपनी सभी बेटियों को लेकर नालासोपारा स्थित अपने रिश्तेदार के पास आ गई, जहां बड़ी बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया और बयान दिया। डीसीपी जयंत बजबले की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने तीन अन्य लड़कियों के साथ भी बलात्कार किया था।

Share this story

Tags