कजरी तीज के पावन अवसर पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने बधाई दी
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कजरी तीज के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "माताओं-बहनों की अटूट आस्था, अखंड सौभाग्य और श्रद्धा के पावन पर्व कजरी तीज की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव और मां पार्वती के दिव्य दांपत्य को समर्पित यह पर्व प्रेम, समर्पण, परिवार की मंगलकामना और सनातन संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति है।
देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा से सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य, आरोग्य और समृद्धि का वास हो।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "सौभाग्य और सुहाग की मंगलकामनाओं से जुड़े पावन पर्व कजरी तीज की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां गौरी और भगवान महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "समस्त माताओं एवं बहनों को अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के पावन पर्व कजरी तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां पार्वती और भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, सुख और समृद्धि बनी रहे।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मां गौरी की आराधना एवं अखंड सौभाग्य की मंगलकामना से जुड़े पावन पर्व कजरी तीज की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां गौरी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है। जय मां गौरी!"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "माताओं-बहनों के अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं अटूट आस्था का प्रतीक, मां गौरी की उपासना के पावन पर्व कजरी तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां गौरी की कृपा से सभी माताओं-बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य सदैव बना रहे तथा परिवार में प्रेम और खुशहाली का वास हो। जय मां गौरी!"
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मां गौरी की आराधना एवं अखंड सौभाग्य की मंगलकामना से जुड़े पावन पर्व कजरी तीज की समस्त माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां गौरी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है। जय मां गौरी!"
--आईएएनएस
एसडी/एएस

