Samachar Nama
×

कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी से प्रभावित हुई सीयूईटी परीक्षा, छात्र और अभिभावक हुए परेशान

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के सरिता विहार और उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हुई। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा में करीब दो घंटे की देरी हुई और दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा 4 बजे के करीब शुरू हुई, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ बच्चे तकनीकी खराबी के कारण अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए।

दिल्ली के सरिता विहार स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावक जमा हो गए। वे अपने बच्चों की परीक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। एक अभिभावक ने बताया कि परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण यह करीब 11:20 बजे शुरू हो सकी। हालांकि उन्होंने कहा कि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और परीक्षा सुचारु रूप से शुरू कर दी गई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे शुरू हो पाई।

लखनऊ में भी छात्रों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। एक छात्र ने बताया कि वे सुबह 7 बजे ही केंद्र पर पहुंच गए थे। गेट 8:30 बजे बंद हो गया था और परीक्षा 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते परीक्षा लगभग 11 या 11:30 बजे शुरू हुई। एक अन्य छात्र ने कहा कि अंदर से उन्हें बताया गया था कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षा शुरू होने में देरी हुई है, लेकिन कोई बड़ा व्यवधान नहीं था।

नोएडा के सेक्टर 64 स्थित परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। एक छात्र विश्वजीत ने कहा कि लगभग सभी बच्चे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन परीक्षा शुरू नहीं हुई। उन्हें कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया। वो लोग घंटों तक भूखे प्यासे अपनी सीट पर बैठे थे। उनका कहना है कि परीक्षा केंद्र पर मौजूद पर्वेक्षक भी उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे थे। इसके बाद उन्हें कहा गया कि एग्जाम नहीं होगा, जिसके बाद कुछ बच्चे विरोध करने लगे। उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। इतना ही नहीं, जब वो लोग चले गए तो उनके पास एनटीए का नोटिफिकेशन आया कि एग्जाम डिले है।

इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बयान जारी कर बताया कि आज हुई तकनीकी बाधा के कारण कुछ सीयूईटी-यूजी 2026 अभ्यर्थियों को असुविधा हुई, जिसका उन्हें खेद है। एनटीए ने स्पष्ट किया कि जिन उम्मीदवारों ने बायोमेट्रिक पंजीकरण कराया था और 30 मई 2026 को पहली पाली की परीक्षा के लिए अपने केंद्र पर उपस्थित थे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Share this story

Tags