Samachar Nama
×

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में बन रहे भाजपा दफ्तर का लिया जायजा

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में बन रहे भाजपा दफ्तर का लिया जायजा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में बन रहे भाजपा दफ्तर का लिया जायजा

अशोकनगर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला पदाधिकारियों से कार्यालय की निर्माण योजना एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समीक्षा के दौरान कार्यालय के डिजाइन की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक आधुनिक और फ्यूचर-रेडी बनाने पर बल दिया।

उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यालय परिसर में अधिक खाली स्थान विकसित किए जाएं, ताकि कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के लिए यह परिसर अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बन सके। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को मोर्चा कार्यालयों, लॉन, जनसभा एवं सार्वजनिक संबोधन के लिए मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार तथा अन्य प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags