Samachar Nama
×

जंगल की आग से जूझ रहे फ्रांस और स्पेन, मदद के ल‍िए आगे आए यूरोपीय देश

जंगल की आग से जूझ रहे फ्रांस और स्पेन, मदद के लिए आगे आए यूरोपीय देश
जंगल की आग से जूझ रहे फ्रांस और स्पेन, मदद के ल‍िए आगे आए यूरोपीय देश

नई द‍िल्‍ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोप में जंगल की आग से जूझ रहे फ्रांस और स्पेन को रोमानिया, ग्रीस और पोलैंड का समर्थन मिल रहा है। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इन देशों की एकजुटता की सराहना की है।

यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, ''फ्रांस और स्पेन में लगी जंगल की आग अब भी लगातार तबाही मचा रही है, लेकिन ऐसे मुश्किल समय में यूरोप की एकजुटता भी पूरी मजबूती से सामने आ रही है। रोमानिया और ग्रीस ने अपने राहत अभियान को आगे बढ़ाने का फैसला किया है और वे प्रभावित इलाकों की मदद जारी रखेंगे।''

प्रेसिडेंट उर्सुला ने बताया क‍ि शनिवार से पोलैंड भी इस अभियान में शामिल हो जाएगा। उन्‍होंने सभी के साहस, समर्पण और मदद के लिए दिल से धन्यवाद क‍िया।

स्पेन के कास्टेलॉन प्रांत के वैल डी’उइक्सो इलाके में लगी जंगल की आग पर काबू नहीं पाया जा सका है; करीब 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र इसकी चपेट में आ चुका है। वहीं, फ्रांस में भी बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है, और प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने संकट की निगरानी के लिए अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

स्पेनिश मीडिया के अनुसार, वैल डी’उइक्सो इलाके की आग करीब 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी है और लगभग 81 किलोमीटर के इलाके को प्रभावित कर चुकी है। आग के खतरे को देखते हुए करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। स्पेन के सार्वजनिक प्रसारक आरटीवीई के अनुसार, वैल डी’उइक्सो क्षेत्र में लगी आग अभी नियंत्रण से बाहर है और अग्निशमन दल इसे काबू करने में जुटे हुए हैं।

मैड्रिड, एविला, टोलेडो, कास्टेलॉन और अल्मेरिया समेत कई क्षेत्रों में आग बुझाने के अभियान जारी हैं। अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती नई गर्मी की लहर के बीच आग को दोबारा फैलने से रोकना है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags