Samachar Nama
×

जेआरएफ समेत 48 पदों पर भर्ती करेगा इसरो, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

जेआरएफ समेत 48 पदों पर भर्ती करेगा इसरो, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
जेआरएफ समेत 48 पदों पर भर्ती करेगा इसरो, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

अहमदाबाद, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के प्रमुख केंद्रों में से एक, अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) ने अस्थायी आधार पर विभिन्न क्षेत्र/विषय के अनुसार जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) सहित कुल 48 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

इसरो-एसएसी की ओर से जारी 48 रिक्तियों में जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 33, रिसर्च एसोसिएट (आरए) के 8 और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (पीएस-I) के 7 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार इसरो-एसएसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 60/65 प्रतिशत अंकों के साथ जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) पद के लिए इंजीनियरिंग फिजिक्स या संबंधित विषयों में बीई/बीटेक या सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी/क्वांटम/माइक्रो या नैनो-इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/आरएप और माइक्रोवेव/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन/माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स/नैनो-इलेक्ट्रॉनिक्स/डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स/वीएलएसआई/डिजिटल सिस्टम इंजीनियरिंग/एम्बेडेड सिस्टम/सिग्नल प्रोसेसिंग/सेमीकंडक्टर/फिजिक्स/एप्लाइड फिजिक्स/फोटोनिक्स/ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स/ऑप्टिक्स/मटीरियल साइंस/नैनोटेक्नोलॉजी/सॉलिड स्टेट फिजिक्स/एटमॉस्फेरिक साइंसेज/मीटियोरोलॉजी/फिजिकल ओशनोग्राफी/ओशनोग्राफी/फिजिकल साइंसेज/मैथमेटिक्स/जियो-फिजिक्स/जियो-साइंसेज/अर्थ साइंसेज/जियो-टेक्निकल इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/जियो-इन्फॉर्मेटिक्स/रिमोट सेंसिंग और जीआईएस या संबंधित विषयों में एमई/एमटेक/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट-सीएसआईआर-यूजीसी नेट, जिसमें लेक्चरशिप (असिस्टेंट प्रोफेसरशिप) भी शामिल है; या ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट); या केंद्र सरकार के विभागों, उनकी एजेंसियों और संस्थानों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं, जैसे डीएसटी, डीबीटी, डीएई, डीओएस, डीआरडीओ, एमओई, आईसीएआर, आईसीएमआर, आईआईटी, आईआईएससी, आईआईएसईआर, एनआईएसईआर पास किए होने चाहिए।

रिसर्च एसोसिएट (आरए) के लिए ओशनिक साइंसेज/मरीन साइंसेज/एनवायरनमेंट मॉडलिंग/एटमॉस्फेरिक साइंसेज/मौसम विज्ञान/अर्थ सिस्टम साइंसेज/फिजिक्स या संबंधित विषयों में पीएचडी या ओशनोग्राफी/फिजिकल ओशनोग्राफी/एटमॉस्फेरिक साइंसेज/मौसम विज्ञान/मरीन साइंसेज/एनवायरनमेंट मॉडलिंग या संबंधित विषयों में एमई/एमटेक के बाद रिसर्च, टीचिंग, डिजाइन और डेवलपमेंट का 3 वर्ष का अनुभव और साइंस साइटेशन इंडेक्स्ड (एससीआई) जर्नल में कम से कम एक रिसर्च पेपर; अर्थ साइंसेज/एनवायरनमेंटल साइंसेज या संबंधित विषयों में पीएचडी, जिसमें फॉरेस्ट्री/इकोलॉजी/वेटलैंड्स में रिमोट सेंसिंग आधारित एप्लीकेशन में स्पेशलाइजेशन होना चाहिए।

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (पीएस-I) के लिए जियोफिजिक्स/एप्लाइड जियोफिजिक्स/इकोलॉजी/एनवायरनमेंटल साइंसेज/फॉरेस्ट्री/रिमोट सेंसिंग और जीआईएस/अर्थ साइंसेज या संबंधित विषयों में पीएचडी, जिसमें क्रायोस्फीयर स्टडीज/माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग/क्रस्टल डिफॉर्मेशन स्टडीज में स्पेशलाइजेशन हो; या जियो-इन्फॉर्मेटिक्स/रिमोट सेंसिंग और जीआईएस/जियोमैटिक्स/सिविल इंजीनियरिंग/वॉटर रिसोर्स इंजीनियरिंग/हाइड्रोलॉजी/सॉइल एंड वॉटर इंजीनियरिंग/आरएफ और माइक्रोवेव/एप्लाइड फिजिक्स या संबंधित विषयों में एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु जेआरएफ पद के लिए 28 वर्ष और अन्य सभी पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 37,000 से 67,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story