Samachar Nama
×

जॉली एलएलबी’ के 13 साल पूरे, अमृता राव ने बताया कैसे सीखी था स्कूटी चलाना और तू-तड़क वाला अंदाज

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। कोर्टरूम ड्रामा और कॉमेडी को एक नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी' को रिलीज हुए 13 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमृता राव ने फिल्म से जुड़ी कई मजेदार बातों को फैंस के साथ शेयर किया। अमृता ने साल 2013 में रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी' को अपने समय से बहुत आगे की फिल्म बताने के साथ ही पुरानी यादें साझा कीं।

अमृता राव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़े एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "आज 'जॉली एलएलबी' की एनिवर्सरी है। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनीं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। कहानी सुनते ही मुझे यकीन हो गया था कि यह फिल्म अपने समय से बहुत आगे की है।

अमृता ने फिल्म में निभाए अपने किरदार के बारे में बताया, "मेरठ की संध्या यानी जॉली की संधू का किरदार निभाने की सबसे अच्छी याद स्कूटी चलाना सीखना है। फिल्म के लिए मैंने खूब प्रैक्टिस की थी। साथ ही 'तू-तड़ाक' वाले देसी अंदाज में बात करना भी सीखा।"

उन्होंने निर्देशक सुभाष कपूर और को-स्टार अरशद वारसी की भी तारीफ की। अमृता ने लिखा, "सेट पर सुभाष कपूर अपने बेहतरीन अंदाज में रहते थे और अरशद हमेशा सबसे मजेदार और सचमुच 'जॉली' को-स्टार रहे हैं।"

फॉक्स स्टार स्टूडियोज निर्मित 'जॉली एलएलबी' में अरशद वारसी ने एडवोकेट जगदीश त्यागी (जॉली) का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे वकील की है, जो एक सड़क हादसे में मारे गए छह बेकसूर मजदूरों को इंसाफ दिलाने की कोशिश करता है। फिल्म में अरशद वारसी, अमृता राव के साथ बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से खूब सराहना मिली थी। यह अब एक सफल फ्रेंचाइजी बन चुकी है। पहली फिल्म के बाद साल 2017 में आई 'जॉली एलएलबी 2' आई, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, तीसरी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी साथ नजर आए, जो दर्शकों को खूब पसंद आई।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

Share this story

Tags