Samachar Nama
×

जोहान्सबर्ग में ‘सिल्क रोड लाइट्स’ चीनी फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रम शुरू

बीजिंग, 27 मई (आईएएनएस)। ‘सिल्क रोड लाइट्स’ चीनी फिल्मों के विदेशी प्रदर्शन और प्रचार कार्यक्रम का पहला चरण मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग स्थित हाइड पार्क शॉपिंग सेंटर के नू मेट्रो सिनेमा में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम को चीन के राष्ट्रीय फिल्म ब्यूरो का समर्थन प्राप्त है, जबकि इसका आयोजन चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में दक्षिण अफ्रीका में चीन के राजदूत वू फंग, दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी, सांस्कृतिक जगत और मीडिया से जुड़े लोग, प्रवासी चीनी समुदाय के प्रतिनिधि तथा युवा छात्र समेत 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

यह कार्यक्रम “2026 चीन-अफ्रीका सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष” के तहत आयोजित एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधि माना जा रहा है। इस दौरान वर्ष 2026 की दो सबसे अधिक कमाई करने वाली चीनी फिल्में “पेगासस-3” और “ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस” प्रदर्शित की गईं।

उद्घाटन समारोह में चीन के राजदूत वू फंग ने कहा कि चीन-अफ्रीका संबंधों की बुनियाद लोगों के बीच आपसी जुड़ाव पर आधारित है और फिल्में इस जुड़ाव को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में चीनी फिल्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

वहीं, सीएमजी अफ्रीका की निदेशक सोंग च्यानिंग ने बताया कि 18 मई, 2026 तक चीनी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई 14 अरब 50 करोड़ युआन से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों के जरिए अफ्रीकी दर्शकों को आधुनिक चीन और चीनी संस्कृति को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है।

फिल्म प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने लगभग दो मिनट तक लगातार तालियां बजाकर फिल्मों की सराहना की। इस कार्यक्रम की खबर दक्षिण अफ्रीकी ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एसएबीसी), दक्षिण अफ्रीका इंडिपेंडेंट मीडिया ग्रुप और केन्या ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन सहित कई प्रमुख मीडिया संस्थानों ने प्रसारित की, जिससे यह कार्यक्रम 10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags