Samachar Nama
×

जॉब अलर्ट: एनआईईएलआईटी में जूनियर रिसोर्स पर्सन के 23 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) में नौकरी करने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी-रोपड़) ने जूनियर रिसोर्स पर्सन के विभिन्न 23 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
जॉब अलर्ट: एनआईईएलआईटी में जूनियर रिसोर्स पर्सन के 23 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) में नौकरी करने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी-रोपड़) ने जूनियर रिसोर्स पर्सन के विभिन्न 23 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

एनआईईएलआईटी-रोपड़ ने जूनियर रिसोर्स पर्सन के जिन अलग-अलग 23 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, उनमें जूनियर रिसोर्स पर्सन (डेटा एंट्री) और जूनियर रिसोर्स पर्सन-II (असिस्टेंट) के 2-2; जूनियर रिसोर्स पर्सन (कंप्यूटर ऑपरेटर), जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (ऑफिस असिस्टेंट), जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (आईटी असिस्टेंट), जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (प्रोजेक्ट असिस्टेंट), जूनियर रिसोर्स पर्सन-II (हिंदी), जूनियर रिसोर्स पर्सन-II (असिस्टेंट-एडमिन), और जूनियर रिसोर्स पर्सन-II (आईटी फैकल्टी) के 1-1; जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (डेटा प्रोसेसिंग) के 4; और जूनियर रिसोर्स पर्सन-I (परीक्षा) के 8 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन के साथ डिप्लोमा/विशिष्ट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है।

एनआईईएलआईटी की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट, वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,200 रुपए से 25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन का शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/अन्य सभी के लिए 700 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपए तय किया गया है।

वॉक-इन-इंटरव्यू और टाइपिंग टेस्ट एक ही दिन 23 अप्रैल को सुबह 09.30 बजे से 12.30 बजे तक 'एनआईईएलआईटी-रोपड़, बिड़ला फार्म, बड़ा फूल, रूपनगर (रोपड़)-140001, पंजाब' पते पर किया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन फॉर्म को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईईएलआईटी-रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के दिन केंद्र पर याद से साथ ले जाएं।

--आईएएनएस

डीके/डीएससी

Share this story

Tags