जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा: नितेश राणे
मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने पश्चिम बंगाल के नतीजों के संदर्भ में कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा।
उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि जिस किसी ने भी सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही, वो आज की तारीख में मिट्टी में मिल चुके हैं। उन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है। उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह से राजनीतिक गलियारों में खत्म हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी हिंदुओं पर अत्याचार किए, उन्हें परेशान किया, उन्हें उनकी पूजा पद्धति से दूर रखने की कोशिश की गई, उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने की कोशिश की गई, ऐसे लोगों को आज की तारीख में पश्चिम बंगाल की जनता ने करारा जवाब दिया है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने लगे हाथों यह संदेश दे दिया कि कोई भी हिंदुओं पर बुरी नजर न डाले। बंगाल की जनता ने बखूबी यह संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में हिंदुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें उनकी संस्कृति से दूर नहीं किया जाना चाहिए। अगर कोई भी हिंदुओं के हितों के साथ कुठाराघात करेगा तो निश्चित तौर पर राजनीति में उसका अस्तित्व खतरे में ही आएगा।
उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी सनातन धर्म को खत्म करने का सोचा, आज की तारीख में उन लोगों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है। जिन लोगों ने भी सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को प्रताड़ित किया, उन्हें करारा पश्चिम बंगाल की जनता ने दिया है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को यह संदेश दिया है कि हमारे हिंदू राष्ट्र में हिंदुओं के साथ अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
--आईएएनएस
एसएचके/डीकेपी

