Samachar Nama
×

जो भी होगा, वह नीतीश कुमार के निर्णय से होगा : बिहार सरकार मंत्री जमा खान

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर पटना में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री आवास पर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच, माना जा रहा है कि मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और बुधवार को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा।

इसके संकेत जदयू के नेता और बिहार के मंत्री जमा खान भी देते हैं। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी होगा, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय से होगा। पूरा बिहार चाह रहा था कि नीतीश कुमार बिहार से न जाएं, लेकिन उनका खुद का निर्णय राज्यसभा जाने का था।

उन्होंने आगे कहा, "मंगलवार और बुधवार (कल, परसों) में सबकुछ हो जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक है। जो बातें चल रही हैं, उसके अनुसार परसों उम्मीद है कि नए मुख्यमंत्री का शपथ होगा, जो बातें चल रही हैं।"

उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि बिहार आगे भी ठीक रहेगा। सभी कुछ नीतीश कुमार के हाथ में रहेगा। वे जब तक हैं, तब तक बिहार में कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। उन्होंने नई सरकार में मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि जदयू के नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं। वे जो भी निर्णय लेंगे, उस पर हम सभी लोग चलेंगे।

राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकार के जबरदस्ती बदले जाने वाले बयान पर मंत्री जमा खान ने कहा कि वे बिहार के विषय में कभी गंभीर ही नहीं रहे। वे कभी सदन में होते हैं? उन्होंने बिहार के विकास को लेकर कभी गंभीरतापूर्वक बात की है? उनकी बात छोड़िए।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कल, परसों में एनडीए की फिर से सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार चलेगा। नीतीश कुमार ने बिहार को संवारा है, सभी समाज को सम्मान दिया है। निश्चित तौर पर उसी तर्ज पर बिहार आगे भी चलेगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

Share this story

Tags