Samachar Nama
×

जेएनयू में 'चीन अध्ययन केंद्र' का अनावरण और नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। इस हफ्ते सोमवार को भारत में चीनी राजदूत श्यू फ़ेईहोंग ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का दौरा किया, जहां उन्होंने जेएनयू की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित से मुलाकात की, विश्वविद्यलय में 'चीन अनुसंधान केंद्र' का अनावरण किया, और चीनी अश्व नववर्ष के लिए आयोजित मिलन समारोह में संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में लगभग 300 लोग उपस्थित थे, जिनमें जेएनयू में भाषा, साहित्य और संस्कृति संकाय की डीन प्रोफेसर शोभा शिवशंकरन, 'चीन अनुसंधान केंद्र' के निदेशक एसोसिएट प्रोफेसर राकेश कुमार, भारत-चीन वाणिज्य चैंबर के अध्यक्ष क्यांग क्वोपिन, चीनी दूतावास के मंत्री काउंसलर वांग शिनमिंग, साथ ही युवा राजनयिक, भारत में चीनी उद्यमों के प्रतिनिधि और विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य और छात्र शामिल थे।

राजदूत श्यू फेईहोंग ने कुलपति पंडित से चीन और भारत के बीच आपसी आदान-प्रदान बढ़ाने और शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देने के विषय पर मुलाकात की। चीनी नववर्ष समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने सभी संकाय सदस्यों और छात्रों को अश्व वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, 'चीन अनुसंधान केंद्र' के उद्घाटन और प्रोफेसर बी. आर. दीपक द्वारा चीनी संस्कृति पर प्रकाशित नई पुस्तकों के लिए बधाई दी।

श्यू फेईहोंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-भारत संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं और द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाएं व्यापक हैं। उन्होंने "चीन अनुसंधान केंद्र" के शिक्षकों और छात्रों को चीन-भारत मित्रता के उत्तराधिकारी बने रहने और द्विपक्षीय संबंधों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

चीनी नववर्ष मिलन समारोह में, "चीन अनुसंधान केंद्र" के संकाय और छात्रों ने चीनी संस्कृति के आकर्षण और चीनी भाषा सीखने में अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags