Samachar Nama
×

जीतन राम मांझी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दी भारत को बधाई, कहा- खेल में राजनीति ठीक नहीं

गयाजी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गयाजी में रविवार को एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को जीत की बधाई देते हुए कहा कि मैच को मैच के नजरिये से देखना चाहिए, इस पर राजनीति करना सही नहीं।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान पहले मैच खेलने के लिए तैयार नहीं था। हमें बहुत दुख होता था कि ये लोग खिलाड़ी नहीं हैं और खेल में भी राजनीति कर रहे हैं, लेकिन बाद में तैयार हो गए हैं। भारत-पाकिस्तान का मैच सदा उत्तेजक होता है, इसमें कोई नई बात नहीं है। मैं जीत के लिए भारत को पहले ही बधाई देता हूं।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भारत-पाकिस्तान के मैच पर राजनीति कर रहे हैं, वे ऐसा करना छोड़ दें। इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। जनता समझदार है। वह सच्चाई जानती है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस बिल को राहुल गांधी किसानों के लिए नुकसानदेह बता रहे हैं, वह असल में अधिकांश लोगों के हित में है और विपक्ष इसे गलत तरीके से प्रचारित कर रहा है। इस बिल से 95 प्रतिशत लोगों को फायदा होगा। राहुल गांधी उस सच को देख ही नहीं पा रहे हैं जो करोड़ों किसानों के भविष्य से जुड़ा है।

मांझी ने राहुल गांधी और समूचे विपक्ष पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन कांग्रेस इसे नुकसानदेह बताकर राजनीति कर रही है।

मांझी का मानना है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे जनहित की योजनाओं को भी विवादों के घेरे में खींच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता को भी पता है कि किस पार्टी से उनको फायदा है और किससे नुकसान है। इसीलिए जनता एनडीए के साथ खड़ी है और विपक्ष के लोगों को बार-बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि एनडीए सरकार हमेशा जनता के हित में काम करती है।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags