Samachar Nama
×

जिस दिन राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री, देश दोहरी गति से करेगा विकास: तनुज पुनिया

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की पैरोकारी की। उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जिस दिन राहुल गांधी प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे, उस दिन इस देश को नया आत्मविश्वास और उत्साह मिलेगा और दोहरी गति से देश का विकास होगा।
जिस दिन राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री, देश दोहरी गति से करेगा विकास: तनुज पुनिया

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की पैरोकारी की। उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जिस दिन राहुल गांधी प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे, उस दिन इस देश को नया आत्मविश्वास और उत्साह मिलेगा और दोहरी गति से देश का विकास होगा।

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा करके जानबूझकर निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का मामला नहीं बनता है, क्योंकि यह मामला अदालत में लंबित ही नहीं है और न ही इसे लेकर कोई कार्यवाही शुरू है। ऐसी स्थिति में आप किस आधार पर नामांकन खारिज कर सकते हैं। यह अपने आप में बड़ा सवाल है। खैर, हमें विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट से हमें जरूर न्याय मिलेगा, लेकिन यहां पर जिस तरह की स्थिति पैदा की गई है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि हमारे लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।

साथ ही, उन्होंने राज्य में प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के बीच हुई बैठक को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उनहोंने कहा कि इस तरह की बैठक राज्य में होती रहती है, ताकि पार्टी में अंदरखाने चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके और मैं समझता हूं कि इस तरह की बैठक जरूरी हो जाती है। इसी वजह से समय समय पर इस तरह की बैठक आहूत की जाती है। इस बैठक में मूल रूप से भविष्य की कार्ययोजना की पूरी रूपरेखा तैयार करके उसे जमीन पर उतारने की दिशा में विचार किया जाता है। राहुल गांधी भी समय समय पर इस तरह की बैठक लेते रहते हैं।

इसके अलावा उन्होंने उन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज की तारीख में कमजोर पड़ चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कमजोर नहीं है, बल्कि हम धरातल पर खुद को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमार नेता और कार्यकर्ता खुद को प्रतिदिन इस दिशा में तैयार कर रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन की बैठक की बात करें, तो अगर हम मिलकर चुनाव लड़े, तो जरूर हमें सकारात्मक नतीजे निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे।

वहीं, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा राज्य भर के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को धार्मिक धर्मांतरण रोकथाम प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्देश देने पर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को लेकर तो पहले से ही कानून है, जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि धर्मांतरण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। धर्मांतरण जैसा कृत्य बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसके विरुद्ध पहले ही कानून बन चुके हैं। ऐसी स्थिति में इस मामले में दोबारा से किसी भी प्रकार का नियम बनाने की जरूरत नहीं है। खासकर, मेडिकल कॉलेज के लिए यह जरूरी नहीं था।

इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बीजेपी आमतौर पर विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए ही जानी जाती है। इसके लिए वो तमाम संवैधानिक संस्थाओं जैसे ईडी और सीबीआई की शक्तियों का दुरुपयोग करती है। अब आप पश्चिम बंगाल में टीएमसी की स्थिति को ही देख लीजिए। यहां पर अब टीएमसी सत्ता में नहीं है। इसी वजह से उसे भाजपा की ओर से लगातार परेशाने करने की कोशिश कर रही है, जिसे देश प्रदेश की जनता देख भी रही है।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share this story

Tags