Samachar Nama
×

झारखंड: पलामू में घर से बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

पलामू, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना अंतर्गत करमा गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने युवक के सिर में बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी राजमुनि पाठक के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजमुनि पाठक मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे। उनके साथ पत्नी और दो बेटे भी मौजूद थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें बाहर बुलाया। राजमुनि जैसे ही घर से बाहर निकले, आरोपी उन्हें करीब 200 मीटर दूर ले गए और सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजमुनि पाठक का इलाके में ही किसी के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई शादी समारोह होने के कारण लोगों की आवाजाही अधिक थी, जिसकी वजह से वे घर से बुलाने वाले लोगों की पहचान नहीं कर सके।

घटना की सूचना मिलते ही पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य सभी बिंदुओं पर गहन अनुसंधान कर रही है। घटना के बाद से कर्मा गांव में मातम और तनाव का माहौल है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएस

Share this story

Tags