Samachar Nama
×

झारखंड: पलामू में मार्बल कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पलामू, 22 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, अमन कुमार चौरसिया और शुभम केशरी के रूप में हुई है। सभी पलामू के रहने वाले हैं।

इस मामले में 19 मार्च को हुसैनाबाद थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के लिए एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रविशंकर अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी की योजना बना रहा था।

पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी चोरी के मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर धमकी दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, शुभम केशरी और अमन चौरसिया नशे में रहने वाले लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल चोरी करते थे। बाद में ये मोबाइल और सिम कार्ड मुख्य आरोपी को दे दिए जाते थे, जिनका इस्तेमाल धमकी देने में होता था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस मेहता अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस टीम और तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Share this story

Tags