Samachar Nama
×

झारखंडः पलामू में सड़क किनारे झाड़ियों से युवक का अधजला शव बरामद, जांच शुरू

पलामू, 31 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा टाड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना मंगलवार शाम करीब 7 बजे मिली। सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलसा हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक का हुलिया जारी करते हुए बताया कि युवक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच है, कद करीब 5 फीट 3 इंच है। उसने सफेद-काले रंग की चेकदार शर्ट, काले रंग की जींस पैंट और सफेद स्पोर्ट्स जूते पहन रखे हैं।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता और मीडिया से अपील की है कि यदि किसी के पास इस युवक से संबंधित कोई जानकारी हो या इस हुलिए का कोई व्यक्ति लापता हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके लिए बिश्रामपुर थाना प्रभारी (7004918942, 8271991429) और नवाडीह कला ओपी प्रभारी (9334436106) के नंबर जारी किए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिले के सभी थानों को लापता व्यक्तियों की सूची के साथ मिलान करने का निर्देश दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीएससी

Share this story

Tags