Samachar Nama
×

झारखंड के कोयला ट्रांसपोर्टिंग घूस कांड में ईडी ने 4 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

रांची, 27 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय के रांची स्थित जोनल कार्यालय ने कोयला ढुलाई में घूसखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अधिकारी संजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी पूनम देवी, भाई गोपाल कुमार और कोयला ट्रांसपोर्टर राहुल कुमार के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, संजीव कुमार सिंह बरका सयाल एरिया में सुरक्षा प्रभारी के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक निजी कोयला ट्रांसपोर्टर से करीब 5 लाख रुपये की रिश्वत ली। यह राशि सीधे उनकी पत्नी पूनम देवी के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि पूनम देवी के खाते में करीब 4.46 लाख रुपये नकद जमा किए गए, जिसका कोई संतोषजनक हिसाब नहीं दिया जा सका। ईडी का आरोप है कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल अवैध कमाई रखने के लिए किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में एक और अहम पहलू सामने आया है।

आरोप है कि इस अवैध रकम को छिपाने के लिए पूनम देवी ने 4 लाख रुपये अपने देवर गोपाल कुमार के खाते में ट्रांसफर किए। गोपाल कुमार ने कुछ ही दिनों के भीतर इस रकम को नकद निकासी, अन्य खातों में ट्रांसफर और अपनी गाड़ी की ईएमआई भरने में खर्च कर दिया।

ईडी ने अब तक आरोपियों के बैंक खातों में जमा कुल 9.46 लाख रुपये की राशि को जब्त (अटैच) कर लिया है। यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले के आधार पर की गई है। ईडी ने अदालत को बताया है कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से पैसे जुटाए गए और फिर उसे अलग-अलग खातों के जरिए छिपाने की कोशिश की गई।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीएससी

Share this story

Tags