Samachar Nama
×

झारखंडः कोडरमा में 7 वर्षीय मासूम का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कोडरमा, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियावर गांव में एक सात साल के मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान पवन यादव के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आर्यन मंगलवार की रात अपनी मां और बहन के साथ घर के भीतर सोया था। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश किया और सोते हुए मासूम का अपहरण कर लिया।

बुधवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो आर्यन को बिस्तर से गायब पाकर उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

मासूम आर्यन का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर डोमचांच थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया अपहरण के बाद हत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस गांव के संदिग्धों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और हत्यारों का सुराग मिल सके।

इधर, मासूम की हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी गई है।

--आईएएनएस

एसएनसी/एएस

Share this story

Tags