Samachar Nama
×

झारखंड के रामगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अनवर, मो. तौफिक और मो. अशफाक के रूप में हुई है। तीनों चितरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले बताए जाते हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 30 मार्च की शाम की है, जब नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी उसे गुमराह कर एक सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने रजरप्पा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर चितरपुर क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसके उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है और उसकी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन और फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया जारी है, ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा सके।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज गति से की जा रही है और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

--आईएएनएस

एसएनसी/एसके

Share this story

Tags