Samachar Nama
×

झारखंड: चाईबासा में युवक ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला, सौतेली मां को भी किया लहूलुहान

चाईबासा, 20 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली विवाद में अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसने अपनी सौतेली मां पर भी कातिलाना हमला किया, जिन्हें नाजुक हालत में चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर की है। सत्यवान पान और उनके बड़े बेटे प्रकाश पान के बीच घर के आंगन में सरकारी आवास निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बहस इतनी बढ़ी कि तैश में आकर प्रकाश ने डंडा उठा लिया और अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। जब उसकी सौतेली मां (छोटी मां) बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक सत्यवान पान ने घर के भीतर ही दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सत्यवान पान को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, सिर पर गहरे जख्म होने के कारण अत्यधिक खून बह गया, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रकाश पान वारदात के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीएससी

Share this story

Tags